Ticker

6/recent/ticker-posts

आत्मविश्वास कैसे बढ़ाये ? how to improve self confidence in hindi ?


how-to-improve-self-confidence-in-hindi
आत्मविश्वास कैसे बढ़ाये ? how to improve self confidence in hindi ?

आत्मविश्वास कैसे बढ़ाये ? 
how to improve self confidence in hindi ?

किसी भी व्यक्ति के लिए किसी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास उच्च स्तर का होना चाहिए।  अगर उच्च स्तर का नहीं होगा, तो सफलता के आसार उतने ही कम होंगे।  चाहे आप एक विद्यार्थी हो या व्यापारी हो या किसी कंपनी में कार्यरत है या फिर कोई अधिकारी है। आपको हर कार्य क्षेत्र में अपना आत्मविस्वास उच्च दर्जे का रखना होगा। हमारे आत्मविश्वास से ही हमारा success होना जुड़ा हुआ है। आत्मविश्वास हमारी सफलता की नीव होती  है।  चाहे किसी नौकरी का interview हो या किसी से  मीटिंग हो या फिर अपने बॉस को प्रेजेंटेशन देने का, सब जगह आपका confidence high होना चाहिए नहीं तो सारे मौके हाँथ से निकल जायेंगे। आइये आज मैं आपको यहाँ कुछ tips जो की आज का topic है how to improve self confidence के बारे में बताता हूँ  जो की आपके confidence लेवल को बढ़ने में सहायता करेगा। 

स्वयं पर विश्वास करे 

स्वयं पर विश्वास करना कठिन होता है, क्योंकि जब हमें कोई कठिन काम करने को मिलता है, तो हम यह सोच लेते है की ये हमसे नही हो पाएगा और हम हार मान लेते है।  कभी कभी हमारे आस-पास जो लोग होते है वो भी हमारे विश्वास को तोड़ने में मदद करते रहते है।  जैसे की कह देते है की इससे कुछ नहीं हो पाएगा और हम तुरंत नकारात्मक सोच बना लेते है। हम उसका दूसरा side नहीं देखते। कुछ लोग ऐसे भी  होते है जो हमें प्रोत्साहित भी करते है। इसलिए हमे सिर्फ पॉजिटिव बातों पर ध्यान देना है चाहिए और स्वयं पर विश्वास करना चाहिए। 

खुश और चिंतामुक्त रहे

how-to-improve-self-confidence-in-hindi

खुश रहना और चिंता मुक्त रहना हमारे शरीर के लिए सबसे बढ़िया दवा माना गया है। आपने देखा होगा जो व्यक्ति हमेशा खुश रहता है उसे बीमारियाँ भी बहुत कम होती है। जैसा की कहा गया है की चिंता ही चिता का कारण होती है। और अगर ऐसा व्यक्ति जिसके पास चिंता भी हो और ख़ुशी भी पास में न हो तो वह व्यक्ति यही पर नरक में रहने के समान जीवित रहता है। इसलिए छोटी छोटी ख़ुशी से अपने आपको खुश रखिये। साथ ही बिना वजह के चिंता को अपने पास न आने दीजिए। इस प्रकार से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। 


सकारात्मक सोचे  तथा नकारात्मक सोच से रहे दूर 

जैसा की आप जानते है की सकारात्मक और नकारात्मक दोनों एक दूसरे के पूरक होते है अगर विचार नकारात्मक है तो कार्य सकारात्मक कैसे होगा?  इसलिए अच्छे कार्य करने के लिए पहले अपने अंदर से नकारात्मक विचारधारा निकाल फेकिये या फिर पास आने ही मत दीजिए। कभी कभी हमारे आसपास के लोग हमारे अंदर नकारात्मक विचारधारा पैदा करवा देते है।  ऐसे नकारात्मक  सोच वाले व्यक्ति से दूरी बना के रखना चाहिए या हमे उनकी बातों को ignore करना चाहिए। अपने अंदर की quality को पहचानने की कोशिश करना चाहिए।  



यह ना सोचे की लोग आपके बारे में क्या बोलेंगे 

हम किसी भी काम को करने से पहले यही सोचते है की पता नहीं इसके बाद लोग क्या सोचेंगे। अगर अच्छा नहीं हुआ तो लोग क्या कहेंगे।  इसी उलझन में हम अपने काम को शुरू करने से पहले ही हार मान लेते है। कई लोग बचपन से ही अपना आत्मविश्वास (Self confidence) नहीं बना पाते है। जैसे की स्कूल के टाइम में टीचर के द्वारा किसी पूछे गए प्रश्न का जवाब जानते हुए भी जवाब न दे पाना। ये भी सिर्फ आत्मविश्वास की कमी के कारण ही होता है। इससे हमारा आत्मविश्वास निचे गिरता चला जाता है और हम भविष्य में किसी भी काम को नहीं कर पाते है। इसलिए किसी काम को शुरू करे तो कभी न सोचे की लोग क्या कहेंगे। लोगो को कहना है कहने दो। आप होने रास्ते पर चलते जाए।  इस तरह से एक दिन देखेंगे की आपका आत्मविश्वास बढ़ता जायेगा।  

 आत्मविश्वास कैसे बढ़ाये ? how to improve self confidence in hindi ?

सदा सच बोले और ईमानदार रहे 

सच बोलना और ईमानदार रहना किसी भी लक्ष्य को सफल बनाने में बहुत बड़ी भूमिका बनाते है।  जिसने झूठ का सहारा लिया तो हो सकता है की कुछ दिनों के लिए उसके व्यापार या काम में सफलता मिल जाये परन्तु वह सिर्फ तब तक कायम रहेगी जब तक झूठ छुपा हुआ है। जैसे ही झूठ सामने आया सब कुछ समाप्त होने के कगार पर आ जाता है जिससे आपका आत्मविश्वास एकदम से निचे गिर जाता है। इसलिए आत्मविश्वास (Self confidence) को बनाये रखने के लिए सदा सच  बोले और ईमानदारी से काम को करे। 

व्यवहार कुशल बने 

हम सफलता हासिल करने के चक्कर में अपनी वास्तविक व्यवहार और वास्तविकता से दूर चले जाते है। सफलता मिले या न मिले परन्तु अपने व्यवहार को हमेशा कुशल ही बना के रखे। अगर आप व्यवहार कुशल रहेंगे तो आपका आत्मविश्वास सदैव उच्च बना रहेगा। अपने ऊपर चिड़चिड़ापन हावी न होने दीजिये। अगर आप पहले से ही गुस्सा वाले प्रकृत है तो भी आप अपने को धीरे धीरे अपने व्यवहार में परिवर्तन ले आये । अच्छे व्यवहार कुशल बने रहने से हमारा आत्मविश्वास (Self confidence) बना रहता है। 

आत्मविश्वास कैसे बढ़ाये ? how to improve self confidence in hindi ?

वर्तमान में जिए 

अपने आपको कभी एक ही तरीके से न तैयार करे और न ही सिर्फ एक प्रकार के माहौल में रहना सीखीए। प्रकृति ने भी स्पष्ट किया है की जो समय के साथ अपने आप को नहीं ढाल पाया वो परेशानियों से घिर गया या फिर नष्ट हो गया। आप चाहे जिस भी माहौल में जी चुके है परन्तु आपको विषम परिस्थितियों में अपने आपको ढालने के लिए भी तैयार रहना होगा। तभी आप खुश रह पाएंगे। जैसे रात और दिन होते रहते है वैसे ही अच्छी और बुरी परिथितियाँ आती और जाती रहती है। अपने अंदर ऐसे परिवर्तन को स्वीकार करने के लिए तैयार रहना होगा। जब आप ऐसे परिस्थिति के लिए तैयार रहते है तो आपका आत्मविश्वास (Self confidence) कभी कम नहीं होगा। 

मेडिटेसन करे और फिटनेस बना कर रखे 

how-to-improve-self-confidence-in-hindi
जब आपका शरीर स्वस्थ होगा तभी आप पुरे मन से किसी भी कार्य को करने के लिए तैयार रहते है।  एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग का वास् होता है।  जब दिमाग स्वस्थ होगा तो विचार अच्छे आएंगे हुए आपका आत्मविश्वास बना रहेगा रहेगा।  स्वस्थ शरीर के लिए आपको लगातार समय नि कर योग और व्यायाम करते रहना चाहिए।  इसके साथ साथ दिमाग की ताज़गी के लिए मेडिटेसन भी किया करे। ऐसा करने से आपका स्वस्थ ठीक रहेगा नहीं तो जब आपका स्वस्थ ठीक नहीं होगा तो आपके कार्य क्षमता में कमी आएगी जिससे आपका विश्वास कम होता चला जायेगा। 

जरूर पढ़े - योग से फिटनेस 

अपनी सफलता को याद करे 

ऐसा नहीं होगा की आपने आजतक कोई ऐसा काम नहीं किया होगा जिसमे आपको सफलता नहीं मिली होगी। चाहे वो सफलता छोटी हो या बड़ी। आत्मविश्वास कम होने लगे तो आपको अपने उन पलो को याद करना चाहिए जिसमे सफलता पायी हो। ऐसा करने से हमारे आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होती है। 


आत्मविश्वास कैसे बढ़ाये ? how to improve self confidence in hindi ?

आत्मनिर्भर बने 

ऐसा नहीं है की हम दूसरे के ऊपर कभी आश्रित ही न हो।  किसी न किसी परिस्थिति में हमें कभी न कभी किसी दूसरे के ऊपर आश्रित होना ही पड़े।  यहाँ पर आत्मनिर्भर का मतलब ये है की आप हमेशा हर बात या आवश्यकता के लिए किसी दूसरे के ऊपर ही आश्रित रहे। ज्यादा आश्रित रहने से आपका आत्मविश्वास (Self confidence) कभी बढ़ेगा ही नहीं। आप हमेशा दूसरे के ऊपर ही निर्भर रहेंगे। इसलिए आत्मविश्वास को बढ़ाना है तो पहले आत्मनिर्भर होना होगा। 

जिसपर हमारा नियंत्रण न हो  उसके बारे में न सोचे 

कई बार हम अपने दिमाग में ऐसी बातों को लेकर चिंता में हो जाते है जिसके ऊपर हमारा कोई नियंत्रण नहीं होता है। ऐसे चिंतन करने के कोई फायदा नहीं। आप चिंता सिर्फ उन बातों को ले जिसे आप सही कर सकते है। साथ ही कार्य पूर्ण कर चिंता मुक्त बने। ऐसी बातों के बारे में सोचने से आप अपना दिमाग और शरीर दोनों ही ख़राब करेंगे जिस पर आपका कंट्रोल नहीं है। ऐसे सोच आपके आत्मविश्वास (Self confidence) को निचे ही गिरती है। 

ढृढ़ निश्चय बना रखे 

कई लोग होते है जो सिर्फ अपना प्लान ही बनाते रहते है और जैसे ही बनाते है वैसे ही उनके प्लान बिगड़ते भी रहते है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास (Self confidence) टूटता ही जायेगा। इसलिए किसी भी काम की पूर्ण करना सीखे, ढृढ़ निश्चय बने। ऐसा न हो की सिर्फ आपके प्लान ही बनते रहे। जब एक एक करके अपने प्लान को पूरा करते जायेंगे तो आपका आत्मविश्वास (Self confidence) बढ़ता जायेगा। 

मोटिवेशनल बुक और सेमिनार अटेंड करे 

अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए आजकल कई रास्ते और साधन है जैसे की बड़े बड़े मोटिवेशनल स्पीकर द्वारा किताब लिखे गए है और उनके द्वारा अपने ऐसे ही motivational वीडियो को भी इंटरनेट पर publish किया हुआ है, जिसे आप देख के और पढ़कर अपने आत्मविश्वास (Self confidence) लेवल को बढ़ा सकते है। इसके साथ ही उनके द्वारा सेमिनार भी आयोजित किये जाते है जिन्हे भी अटेंड करके आप अपना आत्मविश्वास (Self confidence) को बढ़ा सकते है। 

                   

अपने को अपडेट रखे 

समय के साथ साथ अपने को अपडेट भी करते जाये।  अपनी जानकारी को बढ़ाते जाये नहीं तो आप पीछे होते जायेंगे। कही पर कोई discussion किसी टॉपिक पर चल रहा होगा ऐसे जगह पर अगर आपकी जानकारी अपडेट नहीं होगी तो आपको शर्मिंदगी उठानी पड़ेगी ,जिससे आपका आत्मविश्वास (Self confidence) लेवल नीचे गिरेगा। आपको जानकारी जैसे की आज के टेक्नोलॉजी या अन्य नयी खोज या जानकारी को जानना ज़रुरी है। जब आपकी जानकारी समय के साथ updated रहेंगे तो आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। 

अच्छे लोगो का अनुसरण करे 

ये तो हम सभी जानते है की अच्छे लोगो का अनुसरण करना हमारे लिए कितना लाभदायक होता है। बचपन से ही हमारे माँ बाप कहते थे की बीटा बुरे लोगो के साथ मत रहो। उनका लड़का अच्छा है उसके साथ रहा करो।  आसपास के अच्छे लोगो के उदाहरण भी देते थे। आज भी सत्य है की आप जैसे व्यक्तियों की संगत में रहेंगे वैसे ही विचार आपके मन में पैदा होंगे। इसलिए अच्छे लोगो का अनुसरण कीजिए, उनके विचारों को अपनाये। 

ऐसे लक्ष्य निर्धारित करे जिसे आप कर सके 

अपने आत्मविश्वास को बनाये रखने और उसे बढ़ने के लिए हमें छोटे छोटे ऐसे कार्य योजना बनाना चाहिए जिसे हम आसानी से पूरा कर सके।  जब हमे छोटे छोटे कार्यो को करने में सफलता मिलती जाएगी तो हमारा आत्मविश्वास (Self confidence) बढ़ता जायेगा और फिर एक दिन ऐसा आएगा की जब हम किसी बड़े कार्य की योजना  बनाते है तो उसमे आसानी से सफलता मिलना तय है। इसलिए शुरू शुरू में अपने छोटे छोटे goal तैयार करे अपने आत्मविश्वास (Self confidence) को बढ़ने के लिए।

how-to-improve-self-confidence-in-hindi

दोस्तों आशा करते है की ये आज का पोस्ट  जो की अपने आत्मविश्वास (Self confidence) को कैसे बढ़ाये आपको ज़रूर पसंद आया होगा।  ये पोस्ट आपके आत्मविश्वास (Self confidence) को बढ़ाने में ज़रूर मदद करेगा। याद रहे जब आपका आत्मविश्वास उच्च स्तर पर रहेगा तो आपको किसी भी कार्य या पढ़ाई या व्यवसाय आदि में सफलता लेकर आएगा। 


आत्मविश्वास कैसे बढ़ाये ? how to improve self confidence in hindi ?
how-to-improve-self-confidence-in-hindi, confidence-boost-tips,Self confidence Story in Hindi, Confidence badhane ke totke, Personality Development in Hindi, How to develop self-confidence, Self respect in Hindi





    Post a Comment

    0 Comments