Ticker

6/recent/ticker-posts

याद कैसे करे ? How to Remember what you read for long time in hindi.

याद कैसे करे ? How to Remember what you read for long time in hindi.
याद कैसे करे ? How to Remember what you read for long time in hindi.

याद कैसे करे ? How to Remember what you read for long time in hindi.

क्या आप किस भी विषय को बार-बार पढ़ते है फिर भी आपको वह याद नहीं होता? क्या अपने जो याद किया है वह आप बहुत जल्दी भूल जाते हैं? अगर ऐसी समस्या आपके साथ भी हो रही है तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है l किसी भी विषय को बार-बार दोहरा कर याद करने का तरीका पुराना हो चुका है| अगर आप अपने क्लास में टॉप करना चाहते या फिर किसी कम्पटीशन की तैयारी कर रहे है तो हमारे इस पोस्ट को अच्छे से पढ़े. मैं यह बात दावे के साथ कह सकता हूँ की आप चीजो को जल्दी याद भी कर पाएंगे और आसानी से भूलोगे भी नही। 

जैसा की हम जानते है की हमारें पास 5 sense organs (आँख, नाक, मुंह ,हाँथ और कान) होते है| बोल-बोल के याद करने में आप सिर्फ कुछ sense organs इस्तेमाल कर रहे होते हैं। इस तरीक़े में दिमाग का बहुत कम इस्तेमाल होता है| अगर आप चाहते है कि आप जो भी पढ़ें वो एक बार में याद हो जाये और वो भी लम्बे के लिए, तो आपको अपने दिमाग का अधिकतम इस्तेमाल करना होगा| 

याद कैसे करे ? जल्दी याद करना सभी के बस की बात नहीं होती है। कोई जल्दी याद कर लेता है तो कोई घंटों लगा देता है मेरे कहने का मतलब यह है कि सभी की याद करने की शक्ति अलग होती है अगर आप जल्दी याद करना चाहते है तो इसके लिए आपको हमारे बताए हुए कुछ तरीके अपनाएंगे तो जरुर काम आयेंगे दोस्तों जल्दी याद करने के बहुत से तरीके होते है लेकिन मैं आपको सिर्फ वही तरीके बताऊंगा जो आपके लिए बढ़िया होगाअगर आप एक स्टूडेंट है तो आपको यह पोस्ट जरुर पढनी चाहिए और माता-पिता भी इन टिप्स को पढ़कर अपने बच्चो का मार्गदर्शन कर सकते है ताकि उनके बच्चे भी जल्दी और देर तक याद कर पाए तो चलिए दोस्तों अब जानते है याद कैसे करे ? How to Remember what you read for long time in hindi. 

नींद पूरी ले:


जैसे हम लगातार नहीं चल सकते ठीक उसी तरह हमारे दिमाग को भी आराम करने की जरूरत पड़ती है और वह आराम हमारे दिमाग को तभी मिल पाती है जब हम अच्छी और पूरी नींद लेते है बहुत से स्टूडेंट्स एग्जाम की चिंता में ठीक से सोते नहीं और सोचते है ऐसा करने से वह ज्यादा टाइम तक पढाई कर सकते है और ज्यादा चीजो को याद कर सकते है लेकिन मैं आपको बताना चाहूँगा की ऐसा कुछ नहीं होता है। बल्कि इसका उल्टा आप पढाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते है।  क्यूंकि आपने अपने दिमाग को आराम करने का समय ही नहीं दिया और लगातार दिमाग पर चीजो को याद करने का जोर डाले जा रहे हो. ऐसे में आपका दिमाग सभी चीजे याद नहीं रख पाता और जो भी आप याद करते हो वह जल्दी भूल जाते हो। इसलिए अच्छी नींद ले फिर पढाई करे। 


पानी खूब पिए:

हमारी बॉडी 70% पानी से मिलकर बनी होती है इसलिए हमें हमेशा अपने बॉडी को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करनी चहिये अगर आप ज्यादा पानी नही पीते और प्यास को नज़रअंदाज़ करते हो तो आपका ध्यान बिगड़ सकता है और आप चाहे जितनी भी कोशिश कर लो आपको कुछ याद नहीं होगा।  यह बहुत ही साधारण बात है जिस पर ज्यदातर स्टूडेंट कभी ध्यान नही देते और उनकी याद रखने क्षमता कम हो जाती है इसलिए अपने बॉडी को हमेशा हाइड्रेटेड रखें और पानी की कमी न होने दे जब आप कुछ याद करने बैठते हो उस समय अपने साथ पानी की बोतल भी रखे इससे आपको जरुर फायदा मिलेगा। 

याद करते समय हो सके तो टहलें :

आप सभी को यह बात तो पता ही होगी की exercise हमारे बॉडी के लिए कितनी अच्छी होती है और यह आपके याद करने की ताक़त को भी बढ़ा देती है पढाई के साथ अगर आप अपने शरीर को exercise या हरकत करते हो तो वह पढ़ी हुई चीज आपको जल्दी याद हो जाती है और उसे आप जल्दी नहीं भूलते चलो मैं आपको यह बात एक उदहारण के साथ समझाता हूँ जैसे अगर आप अपने कमरे में एक ही जगह बैठ कर याद करेंगे तो आप उतनी जल्दी याद नही कर पाएंगे, जितने जल्दी आप अपने कमरे में चलते हुए या टहलते हुए याद कर पाओगे जो लोग ज्यादा सक्रिय होते है और उन्हें चलना फिरना पसंद है तो उन्हें इस तरीके से याद कर के जरुर देखना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में आलस भी नहीं आएगा। 

याद कैसे करे ? How to Remember what you read for long time in hindi.

लिख कर याद करे:

आप जब लिखकर याद करते हो तो वह लिखी हुई चीज आप जल्दी नहीं भूलते और काफी समय तक आपको वह बातें याद रहती है इसलिए याद करते है समय अपने साथ एक नोटबुक भी रखे और जो भी आप याद करना चाहते हो उसे बोल बोलकर लिखे आप इस तरीके से याद करोगे तो आपको जल्दी याद भी होगा साथ में आपके नोट्स भी बन कर तैयार हो जायेंगे जब मुझे भी कुछ याद करना होता है तब मैं भी इसी तरीके से याद करता हूँ आप भी इस तरीके से जरुर याद करने की कोशिश करे

दिमाग में मैप बनाये:

जी हाँ माइंड मैप बनाकर भी आप चीजों को जल्दी याद कर सकते हो माइंड मैप से मेरा मतलब है चीजो को एक दूसरे से जोड़ना यह बहुत ही आसान और बढ़िया तरीका है जल्दी याद करने के लिये जो स्टूडेंट्स पढ़ी हुई चीज बहुत जल्दी भूल जाते है उन स्टूडेंट्स के लिए माइंड मैप काफ़ी मददगार होगा। आप जो भी याद कर रहे हो उससे जुड़े अपने दिमाग में छवि बना लीजिये और दूसरी चीजो को उससे जोड़ने की कोशिश करे इससे फायदा यह होगा की अगर आप एग्जाम टाइम में कुछ भूल भी जाते हो तो उस छवि को याद करके आपको वह भूली हुई चीजे याद आ जायेंगी

एकांत जगह में याद करे:

शोरगुल वाला इलाका हमारे concentration को कमजोर है जिससे हमारे दिमाग को जल्दी याद नहीं हो पाता है। सोचो आप किसी ऐसी जगह बैठे हो जहाँ बहुत शोर हो रहा हो तो क्या आप कुछ याद कर सकते हो ? मेरे हिसाब से तो बिल्कुल नहीं। अगर याद हो भी गया तो उसे आप जल्दी भूल जाओगे मतलब यह है की हमेशा ऐसी जगह बैठे जहाँ शोर न हो और न ही कोई आपको परेशान करने वाला हो एकांत जगह में हम चीजो को जल्दी याद कर लेते है इसलिए स्टूडेंट्स को किसी एकांत जगह में बैठकर याद करना चाहिए

अपने गैजेट को दूर रखे:

आजकल हर कोई गैजेट का गुलाम होता है, स्टूडेंट्स को गैजेट्स से कितना प्यार होता है और कोई भी बिना गैजेट के एक दिन भी नहीं रह सकता गैजेट्स से प्यार कोई बुरी बात नहीं है बस इसे अपने पढाई में व्याकुलता की वजह कभी मत बनने दो मेरा मतलब है जब आप पढाई करने बैठे अपने गैजेट को खुद से दूर रखे ऐसा नहीं करना है की आपके एक हाथ में फ़ोन हो और दुसरे हाथ में नोटबुक

याद कैसे करे ? How to Remember what you read for long time in hindi.

माइंड पैलेस (Mind Palace) तकनीक का इस्तेमाल

अगर आप चाहते हैं कि आप जो पढ़े वो हमेशा के लिए याद हो जाए तो आपको उस विषय को रोजमर्रा की चीज़ो से रिलेट करके याद करना होगा| रोजमर्रा की चीज़ो से रिलेट करके किसी विषय को याद करने पर आपको  वह विषय काफ़ी लम्बे समय तक याद रहता| इस तरह की तकनीक को अंग्रेजी में Mind Palace तकनीक के नाम से जाना जाता हैं| 

इस तरीक़े को एक उदाहरण के माध्यम से समझते हैं, मान लीजिये आपको याद करना है की सलीम अली को बर्ड मैन ऑफ़ इंडिया (birdman of India) भी कहा जाता हैं, तो आप आँख बंद करके अपने दिमाग में सोचेंग की सलीम और अली नाम के दो लड़के, इंडिया के मैप के ऊपर चिड़ियों के साथ खेल रहे हैं और फिर अचानक सब आपस में टकराकर एक सलीम-अली नाम के आदमी रूपी चिड़िया में बदल गये या बर्ड मैन ऑफ़ इंडिया बन जाते हैं| यह मात्र एक साधारण सा उदहारण था, शुरूआत में इस तरह का तरीका अपनाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता पर कुछ अभ्यास के बाद ये तरीका बहुत आसान हो जायेगा और ख़ास बात यह है कि आप पढ़ाई के दौरान बोरियत महसूस नहीं होगी|

कवितागाना या किसी राइम्स की तरह विषय को याद करें:

अगर अपने रसायन विज्ञान पढ़ा होगा तो आपको आवर्त सारणी (Periodic Table) के बारे में जरूर पढ़ा होगा| जिसके द्वारा हम तत्वों का नाम और एटॉमिक नंबर याद रख पाते हैं| कई छात्र मुश्किल से कुछ तत्वों के नाम और एटॉमिक नंबर याद रख पाते हैं|  पर बहुत से छात्रों को पूरी टेबल याद होती है| ऐसे छात्र जिन्हे पूरी टेबल याद होती है उनमे से अधिकतर टेबल को गाने की तरह याद रखते है|

खुद (या काल्पनिक छात्रोंको पढ़ाये

आपने कुछ पढ़ा तो उसे खुद को शीशे के सामने खड़े होकर समझाने की कोशिश करें| ऐसा करने के कई फ़ायदे हैं| सबसे पहला फ़ायदा यह है कि, आपको वो कांसेप्ट अच्छी तरह समझ आ जाएगा क्यूंकि समझाने से पहले आपको खुद समझ आना ज़रूरी है|  पढ़ाने के दौरान आप कई सेंस ऑर्गन्स का इस्तेमाल कर रहे होते हैं जिसकी वजह से आपको वो बातें लम्बे समय तक याद रहती हैं| याद रखने के अलावा ये तरीका आपकी पर्सनालिटी डेवलपमेंट में सहयोग करेगा और साथ-साथ आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ाएगा| आप चाहेँ तो पेन और पेपर की मदद लेकर काम कर सकते हैं| इसलिए आप कुछ भी याद करे उसे खुद को पढ़ाने की कोशिश ज़रूर करें यह बहुत लाभदायक होगा|

दोहराना बहुत महत्वपूर्ण है

ऊपर दिया गया तरीका आपके लिए शुरुआत में कठिन हो सकता है| अगर अपने किसी विषय को ऊपर दिए गए तरीके से याद किया है तो आपको कुछ समय के अंतराल के बाद विषय को फिर से दोहराना चाहिए| दोहराने पर ही आपको पता चलेगा की आप किस विषय को कितना जल्दी रिकॉल कर सकते हैं| अगर आपने माइंड पैलेस तकनीक का इस्तेमाल किया है तो इस बात पर ज़रूर ध्यान दीजिए कि अपने जो याद किया उसे रिकॉल करने में कितना समय लग रहा है | शुरुआत में समय ज़्यादा लगेगा पर धीरे-धीरे रिकॉल करने का समय कम होता चला जाएगा|

याद कैसे करे ? How to Remember what you read for long time in hindi.

दिमाग वाले खेल खेले 

शतरंज, सुडोकू इत्यादि कुछ ऐसे खेल हैं जो आपकी एकाग्रता शक्ति को बढ़ाने में मदद करते हैं। क्यूँकि इन सभी खेलों के लिए बहुत एकाग्रता चाहिए होती है। इन खेलों के खेलने वाले व्यक्ति की निर्णय करने की क्षमता में भी सुधार होता है। शतरंज और क्रॉसवर्ड पजल्स  जैसी पहेलियों को बार– बार खेल कर लंबे समय के लिए उच्च एकाग्रता शक्ति प्राप्त की जा सकती है। आप ये खेल स्मार्टफोन पर कहीं भी और कभी भी खेल सकते हैं।

शारीरिक व्यायाम और मैडिटेशन  

जैसा कि हम जानते हैं कि लगातार व्यायाम करने से व्यक्ति की मांसपेशियां मजबूत बन जाती हैं। इसी प्रकार हम मस्तिष्क को भी मांसपेशी मान सकते है इसलिए एकाग्रता में सुधार लाने के लिए शारीरिक व्यायाम और स्वस्थ आहार बहुत जरूरी है। जंपिंग जैक्स, दौड़ लगाना इत्यादि जैसे एरोबिक व्यायाम आपके मस्तिष्क में ऑक्सीजन की सांद्रता बढ़ाते हैं। एरोबिक्स व्यायाम को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। यह आपको फिट बनाए रखने में मदद करेगा साथ-साथ आपकी एकाग्रता शक्ति को भी बढ़ाएगा। 

मस्तिष्क विकसित करने वाले आहार 

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। पौष्टिक आहार भी एकाग्रता के स्तर में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण है। कुछ ऐसे भोजन हैं जिनका व्यक्ति के मन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बेर, ब्रोकली, एवाकाडो कुछ ऐसे भोजनों के उदाहरण हैं। जंक फूड खाने से बच कर और ऐसे भोजन को अपने आहार में शामिल कर, आप अपनी एकाग्रता शक्ति को मजबूत कर सकेंगे। जैसे-जैसे आपकी एकाग्रता शक्ति बढ़ेगी, वैसे-वैसे आपके याद करने की क्षमता बढ़ेगी |

याद कैसे करे ? How to Remember what you read for long time in hindi.

निष्कर्ष:
शुरूआती दौर में यह तरीकेँ अपनाने में काफी दिक्कतें आती हैं| क्यूँकि, हमारा दिमाग किसी भी काम को उसी तरीक़े से करने का अभ्यस्त हो जाता हैं जिस तरीके से हम उस काम को बचपन से करते आ रहे हैं| इसलिए नए तरीके को अपनानें में समय लगेगा परन्तु निरंतर अभ्यास के द्वारा आप आसानी से महारत हासिल कर सकते हैं|
याद कैसे करे ? How to Remember what you read for long time in hindi.

तो दोस्तों आज हमने जाना याद कैसे करे ? How to Remember what you read for long time in hindi.और उनसे जुड़े कुछ टिप्स भी मैंने आप सभी को बताया. जल्दी याद करना कोई बड़ी बात नही आपको बस अपने मन को शांत रखना है और सिर्फ पढाई पर पूरा ध्यान देना है.

याद कैसे करे ? How to Remember what you read for long time in hindi.




Post a Comment

0 Comments