Ticker

6/recent/ticker-posts

ऐसे खान -पान से नहीं बिगड़ेगी सेहत । Best diet plan for healthy life.

best-diet-plan-for-healthy-life-happy-life
ऐसे खान -पान से नहीं बिगड़ेगी सेहत । Best diet plan for healthy life.
ऐसे खान -पान से नहीं बिगड़ेगी सेहत । Best diet plan for healthy life.

हमारे शरीर के लिए पोषक तत्व जैसे की विटामिन , प्रोटीन, वसा आदि की बहुत जरुरी होता है, जो की हमारे खान-पान से ही मिलता है।  हमें अपने खान-पान को हमेसा ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर रखना आवश्यक होता है। इन पोषक तत्वों में से किसी एक की कमी होने से हमारे शरीर में कोई न कोई समस्या पैदा हो जाती है। आज इस पोस्ट के माध्यम से मैंने कुछ जानकारी विशेषज्ञों से प्राप्त करने के बाद आपके लिए यहाँ लिखने जा रहा हु, जो अवश्य ही आपके लिए सहायक होगा। 

नास्ता कभी ना छोड़े -

कई लोग अपनी भागदौड़ की जिंदगी में ऑफिस जाने या कार्यस्थल पर जाने की जल्दी में अपना सुबह का नास्ता छोड़ देते है , जो की हमरे शरीर के लिए मुकसान दायक होता है। इसलिए नास्ता जरूर करे। अपने नास्ते में आप हल्का खाना जैसे की दलिया, ओट्स , अंकुरित  चना और मुंग, फल, जूस, दूध आदि को शामिल कर सकते है परन्तु ध्यान रहे ताली भुनी चीज़ो को अवॉयड करे। इन सब चीजों ऊर्जा मिलती है। आपकी हड्डिया और मांशपेशियां मज़बूत रहती है।  ऐसा न हो की आप नास्ते में कुछ भी खा ले।  याद रहे नास्ता पोषक युक्त न लेने से ही हमरे शरीर में मोटापा और कमज़ोरी पैदा होने लगती है। 

सिर्फ पोषण युक्त भोजन ही पर्याप्त नहीं -

जी हाँ , सिर्फ पोषण वाला भोजन ही हमारे फिटनेस के लिए पर्याप्त नहीं है।  संतुलित पोषक युक्त आहार  साथ साथ हमारी जीवन शैली व् व्यायाम भी जरुरी होता है।  एक्सपर्ट के मुताबिक हमारे शरीर के फिटनेस के लिए संतुलित आहार 30 %, व्यायाम 30 % और जीवन शैली 40 % जरुरी होता है।  इनमे से किसी एक के न होने से हमारे शरीर का संतुलन बिगड़ने लगता है।

यदि पानी की मात्रा कम ,तो समस्या होगी हरदम -

best-diet-plan-for-healthy-life-happy-life

अभी गर्मियों का सीजन  है,  शरीर में पानी की कमी होना आम बात है ।  हमारे शरीर से पानी की अधिकतर मात्रा पसीने के रूप में बाहर निकल जाती है। जिससे शरीर में ऐठन , पाचन समस्या ,हड्डियों व् किडनी सम्बन्धी विकार आने की संभावना ज्यादा बन जाती है। दैनिंक 3 -4 लीटर पानी पिए और साथ ही पानी की प्रचुर मात्रा वाले फलो को ज्यादा सेवन करे। जैसे की तरबूज ,संतरा ,खरबूजा आदि फलो का सेवन ज्यादा करे। अपने साथ पानी की बोतल अवस्य रखे। 

पानी के सेवन की विधि-

हम पानी को बहुत हलके में लेते है जबकि शरीर में बीमारियों का एक बड़ा कारण पानी ही है। पानी सेवन कब करे इसपर बहुत ध्यान देना होगा। 
  • खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए , कम एक घंटे बाद ही पिए। 
  • फ्रीज़ या ठंडा पानी खाने बाद न पिए। हमेशा नार्मल या गुनगुना पानी ही पिए। 
  • सुबह उठने के तुरंत बाद 2 -3 गिलास गर्म या गुनगुना पानी ही पिए। 
  • खड़े होकर पानी कभी न पिए। 
  • शुद्ध पानी ही पिए। अगर फ़िल्टर नहीं है तो उबालकर ही पानी पिए। 
ऐसे खान -पान से नहीं बिगड़ेगी सेहत । Best diet plan for healthy life.

चबाकर खाना होता है जरुरी - 

अपच, एसिडिटी ,पेट फूलना आदि का कारण हमारा सही तरह यानि की चबाकर खाना नहीं खाना।  जल्दबाजी में खाना कभी न खाये। चबा कर खाने से हमारे लार ग्रंथिया ज्यादा मात्रा में लार छोड़ती है जो खाने में मिल जाता है जिससे पाचन बहुत मदद करता है। 

खट्टे फल देते है अच्छे परिणाम -

खट्टे फल विटामिन सी युक्त होते है जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।  ये फल हमारे स्किन के लिए अच्छे होता है इसके साथ ही हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते है जिससे हम जल्दी बीमार नहीं होंगे। खट्टे फल जैसे संतरा ,आम ,अंगूर ,केला, निम्बू ,अमरुद  आदि का सेवन करे। ज्यादा मौसमी फलो का सेवन करना चाहिए।  अंकुरित चना आदि का सेवन भी बहुत स्वस्थ वर्धक होता है। 

ड्राईफ्रुइट का इस्तेमाल लाभदायक -

best-diet-plan-for-healthy-life-happy-life

अपने दिनचर्या में ड्राईफ्रुइट जैसे की बादाम ,काजू , खजूर ,किसमिस ,अंजीर ,मूंगफली, अखरोट आदि का सेवन सुबह नास्ते में या किसी भी टाइम सेवन कर सकते है।  परतु ध्यान रहे इनकी मात्रा गिनती में ही होनी चाहिए।  ज्यादा मात्रा नुक्शानदायक हो सकता है। 



जंकफूड ,फास्टफूड और बेकरी उत्पादों से बचे -

आजकल लोग जंकफूड ,फास्टफूड और बेकरी खाद्य पदार्थो का ज्यादा मात्रा सेवन करने लगे है।  बड़े के साथ साथ बच्चे भी पिज़्ज़ा , बर्गर आदि को खाना पसंद करते है। जो हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक है।  इनके सेवन से शरीर में मोटापा , कमजोरी , पोषण तत्वों की कमी होती है। 

दोपहर का खाना हो भरपेट -

आप अपनी मन पसंद का खाना जैसे की चावल , दाल ,रोटी सब्जी , सलाद आदि को अपने दोपहर के खाने में करे शामिल। सब्जी में ज्यादातर मौसमी और हरी सब्जियों का प्रयोग करे।  आजकल गर्मियों में दही या छाछ या रायता को अवश्य शामिल करे। दोपहर का खाना भरपेट होना चाहिए। फल और जूस  सेवन भी होगा फायदेमंद। जैसे की शास्त्रों में भी कहा गया है की सुबह का नाश्ता हो राजकुमार जैसा , दोपहर का भोजन राजा जैसे और रात्रि का भोजन भिकारी के जैसा।

ऐसे खान -पान से नहीं बिगड़ेगी सेहत । Best diet plan for healthy life.

रात का खाना हल्का तो महशुस करोगे हल्का-

अधिकतर लोग रात में ही खूब ठूसकर खाना खाते है।  जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए हमें स्वस्थ रहना है तो रात्रि भोजन हल्का करे।  हल्का भोजन करने से सुबह बहुत हल्का और फ्रेश महसूस करेंगे।  आपका पेट साफ़ रहेगा। रात्रि में सलाद का सेवन नहीं करे। सोते समय दूध का सेवन जरूर करे और हो सके तो दूध में एक चम्मच हल्दी जरूर मिलाकर पिए। 

फायबर युक्त पदार्थो को शामिल करे -

फाइबर हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी है।  फाइबर की पर्याप्त मात्रा खाने में रहने से हमारा पाचन तंत्र ठीक रहता है कब्ज की शिकायत नहीं होती है । शरीर का वजन कम करने में सहायक होता है। महिलाओं रोजाना 25 ग्राम और पुरुषो को 38 ग्राम फाइबर लेना चाहिए परन्तु 17 -18 ग्राम ही ले पाते है। फाइबर युक्त भोजन जैसे -

डॉयफ्रुइट और बीज - अलसी , बादाम , किस्ता। 
सब्जिया -गाजर , मटर ,चुकंदर। 
फल - अनार ,अंजीर ,एवोकाडो। 
अनाज - गेहू का चोकर , बाजरा , राजमा , चना, दाल । 

कुछ महत्वपूर्ण बातें -

  • तेल वाली या ताली भुनी खाना कम से कम खाये। 
  • खाना बनाने में रिफाइन का प्रयोग कम या न के बराबर करे। 
  • बासी खाना खाने से बचे। 
  • उम्र के अनुसार पोषक तत्वों को खाने में शामिल करे। 
  • कोल्ड ड्रिंक ,चिप्स आदि चीज़ो का प्रयोग कम करे । 
  • ताज़ा जूस , फल का ज्यादा पर प्रयोग करे। 
  • कोशिश करे खाना अपने घर का ही खाये। 
  • दिन में नारियल पानी और नीबू पानी का सेवन करे  । 
  • धुप से आने के तुरंत बाद एकदम ठंडा पानी न पिए। 

अगर हम अपने दिनचर्या और अपने खान -पान को सही प्रकार से मेन्टेन करेंगे तभी जाकर हम एक स्वस्थ शरीर को पा सकते है। याद रहे की:"Health is Wealth " अर्थात अगर आपका स्वास्थ है तो सब कुछ है।

ऐसे खान -पान से नहीं बिगड़ेगी सेहत । Best diet plan for healthy life.



Post a Comment

0 Comments