Ticker

6/recent/ticker-posts

सफलता के लिए चुनौतियों का सामना करें। Challenges for success in hindi

सफलता के लिए चुनौतियों का सामना करें।  Challenges for success/ success article in hindi / success formula in life in hindi

चुनौतियां किसके साथ नहीं रही है ? संसार में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं होगा जिसके सामने चुनौतियां न आयी हो।  लेकिन सफल वही हुआ जिसने अपनी चुनौतियों से लड़ने का प्रयास किया और उन पर विजय पाया। चुनौतियां बड़ी हो या छोटी सभी को उनसे गुजरना पड़ता है , तब जाकर कही सफलता हासिल होती है।

success-formula-tips-in-life-in-hindi

दोस्तों आज आपको कुछ महान लोगो के बारे में उनके चुनौतियों से लड़ने और सफलता की कहानी के माध्यम से आपको बताने के प्रयास करूँगा की वास्तव में यदि सफलता हासिल करनी है तो चुनौतियों से लड़ने को रो तैयार। 

राइट ब्रदर्स

आप उन दो भाइयों ( राइट ब्रदर्स ) को ही देख लीजिए। जब उन्होंने लोहे को आसमान में उड़ाने को ठान लिया। उन्होंने कहा की हम इंसान को भी आसमान में उड़ा देंगे।

जरा सोचिये उस समय उनके पास भी कितनी बड़ी चुनौती थी। सोचिए की अगर उस समय वो दोनों भाई चुनौतियों से लड़े नहीं होते तो क्या वो सफल हो पाते ?  और क्या आज हमारे पास जहाज़ या हेलीकाप्टर की खोज हो पाती ? लेकिन नहीं दोनों भाइयो ने कठिन मेहनत किया और फिर कई असफलताओ के बाद प्लेन उड़ाने में सफल हुए। 

 हेनरी फोर्ड

आप  हेनरी फोर्ड  को ही ले लीजिये।  ये आदमी जब बोलता होगा की मुझे एक कार के इंजन में 8 सिलेंडर एक ही जगह पर लगाना है, तो उसके इंजीनियर क्या सोचते होंगे ? फिर एक दिन हेनरी ने एक कागज में डिज़ाइन बना कर अपने इंजीनियर को दिया और कहा मुझे आठ के आठ सिलेंडर इंजन में एक ही जगह पर लगाने है।  बेचारा इंजीनियर मरता क्या न करता , वो तो ठहरा एक कर्मचारी।  उसने सोचा की काम करेंगे तभी पैसे मिलेंगे। इसलिए इंजीनियर ने कहा ठीक है सर मै कोशिश करता हु।  6 महीने हो गए जब इंजीनियर की तरफ से कोई response  नहीं आया तो हेनरी ने रिपोर्ट मांगी। इंजीनियर ने कहा ये तो संभव ही नहीं होगा।  लेकिन हेनरी ने कहा "मै तुम्हे तनख्वाह तो दे रहा हु तुम फिर से कोशिश करो।"

6 महीने से एक साल हो गया तो हेनरी ने इंजीनियर को बुलाया और पूछा क्या हुआ ? इंजीनियर ने फिर वही बात कही की सर ऐसा हो ही नहीं सकता। तो जानते है हेनरी ने क्या बोला ? हेनरी ने सिर्फ तीन शब्द बोला - "मुझे चाहिए ही चाहिए "

हेनरी ने कहा- "तुम इसे कितने समय में बनाओगे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है परन्तु आठ सिलेंडर इंजन में एक  ही जगह मुझे चाहिए ही चाहिए।"

अपने चुनौतियों से हारे नहीं जिससे उन्हें अंत में सफलता मिल ही गयी। 

Challenges for success/ success article in hindi / success formula in life in hindi

नेपोलियन

नेपोलियन को कौन नहीं जनता। नेपोलियन की एक बड़ी सेना थी। नेपोलियन आल्पस पर्वत श्रृंखला को विजय करना चाहता था।  आल्पस पर्वत ऐसा स्थान था जहाँ कोई गया तो समझो मर गया। इतना खतरनाक पर्वत श्रृंखला थी। रास्ते में जाते समय नेपोलियन को एक बूढी औरत मिली और उस औरत ने पूछा कहा जा रहे हो तो नेपोलियन ने कहा "मै आल्पस पर्वत श्रृंखला को विजय करने जा रहा हु।"

इस पर औरत ने कहा-"वापस चले जाओ नहीं तो मर जाओगे। आजतक उस पर्वत श्रृंखला पर जो भी गया वापस नहीं आया।" 

नेपोलियन ने कहा माता जी ये माला लीजिये जब मै विजय हासिल करके आऊंगा तो मेरी जयकार होगी तो आप ये माला पहना दीजियेगा। और सेना को बोला आगे बढ़ो।"  आखिर नेपोलियन के अंदर चुनौतियों से लड़ने का जज़्बा था तभी तो सफलता हांसिल करता था। 

दोस्तों चुनौतियां कहाँ नहीं होती है। अपनी समस्या या चुनौती हमें बड़ी दिखाई देती है  की बहुत छोटी। 

प्रकृति  

एक बार एक आदमी भगवान के पास गया और उनसे बोला आप के पास पूरी शक्ति है फिर भी आप सब गड़बड़ करते रहते है। जब बारिश चाहिए तो करते नहीं और जब नहीं चाहिए तो बारिश कराते हो।  फसल तैयार हो जाने के बाद बिना जरुरत के ओले गिरा देते हो या आंधी ले आते हो । भगवान ने कहा ठीक है कुछ दिन तुम्हे पावर देता हु तुम ही ठीक से करके दिखाओ।  

उस आदमी ने इस बार फसल के लिए सब कुछ समय से कार्यवाही किया। जब जिस चीज़ की जरुरत थी उस चीज़ की बरसात करवाई।  

अंत में जब फसल कट कर घर आयी तो देखा उसमे दाना ही नहीं निकला । उस आदमी ने भगवान से कहा ये कैसे हुआ? मैंने तो सब कुछ टाइम पे किया था। भगवान ने कहा -" उन फ़सलों को तेज़ बारिश में लड़ने का मौका ही कहा दिया। उन फ़सलों को तेज़ हवाओं से लड़ने का मौका ही कहा दिया तुमने। तुमने मौका ही कहा दिया की वो फसल चुनौतियों का सामना कर सके। क्योंकि प्रकृति का नियम है की जब कोई चुनौतियों से ना गुज़रे उसे सफल नहीं होना है। इसीलिए फसल में दाना नहीं बना। "

तितली का कोकून

एक बार एक तितली का कोकून होता है जिसमे से उसका बच्चा बाहर निकलने की कोशिश कर रहा होता है।  छोटा सा छेद होता है जिसमे से बहुत कठिनाई के बाद बाहर निकलना होता है। तितली का बच्चा बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा था की पास में एक आदमी को लगा की मै उसकी मदद कर दू और उसने कैची से उस छेद को काटकर बड़ा कर दिया जिससे आसानी से वो बाहर आ सके।
success-formula-tips-in-life-in-hindi

Challenges for success/ success article in hindi / success formula in life in hindi


जब बच्चा बाहर आया तो वो अपंग हो गया। उसने आदमी से कहा- "मुझे तो संघर्ष का सामना करके निकलना था जिससे अंदर से लार निकलती जो मेरे शरीर में जाता जिससे मेरे पंख उड़ने के लिए तैयार होती। लेकिन तुम्हारी वजह से मै हमेशा के लिए अपंग हो गयी।"

संघर्ष कहा नहीं है ? चुनौतियां किसके पास नहीं है।  चुनौतियां चाय में मलाई की तरह है।  जिसे फुक मारकर पी  जाना चाहिए। ठीक इसी तरह चुनौतियों को हराकर सफलता को हासिल किया जा सकता है।  हर एक चुनौती के पीछे सफलता हमारा इंतज़ार करती रहती है। 

बत्तियाँ हरी हो जाये तब मै घर से बाहर निकलूंगा।

क्या आप ये सोचते है  की जब रास्ते की सारी बत्तियाँ हरी हो जाये तब मै घर से बाहर निकलूंगा।  ऐसा कभी होता है क्या ? जी नहीं।
success-formula-tips-in-life-in-hindi

आप रस्ते में बत्ती के हरा होने का इंतज़ार भी तो करते है। रास्ते में चलेंगे तो आपको कही हरा तो कही लाल मिलेगा ही मिलेगा। कई जगह रास्ते divert किये जाते है।  लेकिन फिर भी आप अपने गंतव्य स्थान (Destination ) पर पहुंच जाते है।  ठीक वैसे ही जब आप सफलता के लिए आगे बढ़ते है तो परेशानिया , चुनौतियां और संघर्ष आपके रास्ते आते और जाते रहेंगे। लेकिन आपके अंदर जज़्बा और पक्का इरादा सफलता के लिए होनी चाहिए। 

सफलता  के लिए चुनौतियों का सामना करें।  Face challenges for success.

संतान सुख

यहाँ तक की एक माँ को अपने संतान सुख के लिए उसे कितनी बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।  कितनी समस्याओं को सहना पड़ता है।  तब जाकर कही संतान का सुख हासिल होता है। अगर एक माँ चुनौतियों का सामना करने से मना कर दे तो सोचो क्या होगा ? क्या ये सृस्टि चल पायेगी ? नहीं।
success-formula-tips-in-life-in-hindi

जब प्रकृति ने ही चुनौतियों के पीछे सफलता को निर्धारित किया है तो फिर हम उस सच्चाई को क्यों भूल जाते है।

नई नई शादी

जरा सोचिये की आपकी नई नई शादी हुई हो और आप अपने ऑफिस से घर के लिए आ रहे हो।  रास्ते में बहुत ज्यादा जाम लगा हो।  उस समय आप दूसरे रास्ते और तरीके तलाश करने लगते है की अपने घर कैसे पहुंचे। क्योंकि उस समय आपको घर पहुंचने की बहुत जल्दी होती है। आपके दिमाग में सिर्फ अपने घर का लक्ष्य ही दिखाई देता है और आपके अपने अथक प्रयास से अपने घर जल्दी ही पहुंच जाते है।

अंत में -

ठीक इसी तरह से जब आप अपने जीवन की सफलता का लक्ष्य निर्धारित करके उसे दिलो जान से पाने के लिए ईमानदारी और लगन से कार्य करते है तो उन छोटे-बड़े चुनौतियों को भी आप आसानी से पार कर जाते है।  और फिर अंत में आप अपने सफलता को हासिल कर लेते है।  आशा करता हु दोस्तों आपको मेरे ये आर्टिकल जरूर अच्छा लगा होगा।  अगर पसंद आया तो कमैंट्स जरूर करे।  मेरा मनोबल जरूर बढ़ाये। 

सफलता  के लिए चुनौतियों का सामना करें।  

Challenges for success/ success article in hindi / success formula in life in hindi



Post a Comment

0 Comments