दोस्तों "लोग क्या कहेंगे" के डरसे हम अक्सर बहुत से काम नहीं कर पाते है। इसकी वजह से ही कई बार हम अपने सपनों को भी पूरा नहीं कर पाते है और अपने जीवन में हमेशा पछतावा और दुखी रहते हुए जीते हैं। "लोग क्या कहेंगे" के कारण ही इस दुनिया में बहुतों के सपने भी चकनाचूर हो चुके है। इसलिए खुश रहने और जीवन में सफलता के लिए जरूरी है कि आप अपने मन और काबिलियत के अनुसार ही काम करें। किसी के अनाब सनाब कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता चाहिए । अगर कोई कुछ कहता है तो उसके बातो पर बिल्कुल न ध्यान दें।
![]() |
Life Motivation | Happy Life Tips |
ऐसा तभी होगा जब आप लोग क्या कहेंगे के डर से बाहर निकलेंगे। लोगो को जो कहना होगा कहते रहें । वैसे भी आप नही करेंगे तो भी कुछ लोग तो कहेंगे ही कहेंगे। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो दूसरे क्या कहेंगे के डर से अपने मन की चीजें नहीं कर पाते हैं तो हम आपके लिए पांच ऐसे तरीके लाए हैं, जिससे आपका ये डर खत्म हो जाएगा। और आप भी बेझिझक अपने मन पसन्द के कार्यों को करके जीवन में खुश रह सकते है। लोग क्या कहेंगे उन्हें कहने दो।
इसे भी जरूर पढ़ें -न्यू ईयर पर पार्टनर से करें ये वादे, रिश्ता हमेशा मजबूत बना रहेगा
दोस्तों याद रखना कि कोई भी आदत एक दिन में नहीं बनती । लेकिन धीरे-धीरे अगर आप किसी चीज की प्रैक्टिस करें या उसे फॉलो करें तो वो चीजें आपकी आदत में शुमार हो जाती हैं। हम आपको जो पांच चीजें बताने जा रहे हैं, उनपर भी आप धीरे-धारे काम करके ही अपने आदत में ला पाएंगे। एक बार अगर आप इन चीजों को आदत में शुमार कर लेंगे तो आपको 'लोग क्या कहेंगे' वाला डर खत्म हो जाएगा। तो फिर आप भी कोशिश करके अपने डर को दूर करें ।
1-डर को पहचानें:
![]() |
Life Motivation | Happy Life Tips |
जब भी आप कोई काम करने जा रहे हैं और आप को डर है कि लोग नोटिस करेंगे तो उन बातों पर फोकस करें जिसकी वजह से आपको लग रहा है कि लोग आपको नोटिस कर सकते हैं। मनोवैज्ञानिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि हम उन्हीं चीजों को लेकर चिंतित होते हैं या ये सोचते हैं कि लोग क्या कहेंगे, जिसके बारे में हम कॉन्फिडेंट फील नहीं करते। अगर हम किसी काम को लेकर कॉन्फिडेंट है तो लोग क्या कहेंगे का डर हमें नहीं सताता। इसलिए सबसे पहले आप जो भी काम करने जा रहे हैं, उसमें सबसे पहले उन चीजों का पता लगाएं, जिसको लेकर आप कॉन्फिडेंट नहीं हैं। जब उन चीजों को पता चल जाए तो उस पर काम करें। किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसके बारे में कॉन्फिडेंट हो जाए । आपका डर अपने आप ही खत्म हो जाएगा।
इसे भी जरूर पढ़ें -मत परेशान हो, क्योंकि आमतौर पर...New Year 2023 Best Happiness Tips
2-खुद की वैल्यू करना सीखें:
![]() |
Life Motivation | Happy Life Tips |
जिस दिन आप खुद की वैल्यू करना शुरू कर देंगे, उस दिन आपके अंदर का ये डर कि लोग क्या कहेंगे खत्म हो जाएगा। आप जो भी काम कर रहे हैं, अगर उसके लिए आप कॉन्फिडेंट रहेंगे तो आपको ये डर सताना बंद हो जाएगा। वहीं, हर काम को परफेक्शन से करने के पीछे न भागें। जब आप परफेक्शन के पीछे भागते हैं तब सबसे ज्यादा आपको ये डर सताता है कि लोग क्या कहेंगे। इसलिए एक बार खुद की वैल्यू समझें, खुद कॉन्फिडेंट फील करें। इसी के साथ आपका डर गायब हो जाएगा।
3-सपोर्ट करने वाले लोगो के साथ रहे:
![]() |
Life Motivation | Happy Life Tips |
सबसे पहले आप ये समझ लें कि दुनिया में कुछ न कुछ लोग हमेशा ही ऐसे होंगे जो आपको जज करेंगे ही। चाहे आप अच्छा करें या बुरा, इन लोगों के पास आपको लेकर कोई न कोई ओपिनियन जरूर होगा। इसलिए हमेशा ऐसे लोगों के बीच रहें जो आपको प्यार और सपोर्ट करते हैं। ऐसे लोग आपकी गलतियों पर आपको सही करेंगे। वहीं, जब आप कुछ अच्छा कर रहे होंगे तो ये लोग जज नहीं बल्कि आपको सपोर्ट करेंगे। इससे आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा।
इसे भी जरूर पढ़ें - Important Date in 2023 | National and International Days
4-दूसरों को जज करना छोड़ दें:
![]() |
Life Motivation | Happy Life Tips |
कई बार हमें इस चीज की भनक भी नहीं पड़ती और हम खुद दूसरों को जज कर रहे होते हैं। कभी उनके कपड़ों को लेकर मजाक उड़ा देना या कभी उनकी बातचीत का मजाक उड़ाना। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो तुरंत इसे बंद कर दें। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जितना आप दूसरों को जज करते हैं, उतना ही आपको दूसरों द्वारा जज किए जाने का डर होता है।
इसे भी जरूर पढ़ें - अच्छे माता-पिता बनने के टिप्स । How to become a best parents in Hindi
5-खुद को प्राथमिकता दें:
![]() |
Life Motivation | Happy Life Tips |
जीवन में आप कैसे खुश रहेंगे, आपको कोई काम करके क्या फायदा मिलेगा इसपर फोकस करें। कई बार दूसरों की खुशी या दूसरों के जज करने के डर से हम अपनी खुशी और सपनों को पीछे छोड़ देते हैं। आपको ऐसा नहीं करना है। इसके लिए जरूरी है कि आप खुद को प्राथमिकता दें।
इसे भी जरूर पढ़ें - अधिकतर Parents अपने बच्चे को बना रहे हैं बुद्धु बॉक्स
सारांश
डर हमेशा आपको काम करने से रोकता है । और यदि आप के अंदर डर बैठा हुआ है तो आप के दिमाग में ये बात भी आएगी कि अगर सफल नहीं हुआ तो मेरे पड़ोसी या लोग क्या कहेंगे। इसलिए सबसे पहले डर को त्याग कर लोगो के कहने या ना कहने से अपना ध्यान हटाकर काम शुरू कर देना उचित होगा। याद रखिए कोई भी काम जब पूरी लगन और ईमानदारी से किया जाता है तो उसमे सफलता के चांस बहुत ज्यादा हो जाता है।
दोस्तों आशा करता हूं ये आर्टिकल आपके सफलता में बाधक बन रहे अड़चनों को दूर करने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकता है। हमे अपने सुझाव कॉमेंट्स करके जरूर बताएं।
इसे भी जरूर पढ़ें -स्नो वाइट और सात बौनों की कहानी | Snow White and Seven Dwarfs Story
बेस्ट रेसिपी के लिए इसे भी जरूर पढ़ें -
- 10 Best Mocktail Recipes | Mocktail Recipes
- Peanut Chutney | Groundnut Chutney Recipe
- Red Coconut Chutney (Kerala Style) Recipe
- Tomato Upma Recipe | South Indian Food Recipe
0 Comments
Comment here.