Ticker

6/recent/ticker-posts

Are You Smart: क्या आपमें है ये छः आदतें | Personality Development tips | How to make yourself Smarter

भला स्मार्ट (smart) कौन नही होना चाहता होगा। कुछ ऐसी आदतें व्यक्ति के अंदर होती है जो उसे स्मार्ट बनाता है। इसीलिए तो स्मार्ट लोगों की आदतें ही उन्हें दूसरों से अलग दिखाती हैं। हम आपको इस आर्टिकल में आगे छः ऐसी ही आदतें बताने जा रहे हैं, जो स्मार्ट लोगों की पहचान होती हैं। फिर देखिए कि इनमें से कौन सी आदतें आपमें है।

सभी के अंदर स्मार्ट (smart) बनने की चाहत होती है। हर कोई व्यक्ति चाहता है कि वह स्मार्ट हो। आपको बता दें कि स्मार्ट का मतलब कभी भी आपके लुक्स से नहीं होता, बल्कि आपके सोचने और काम करने के तरीके से होता है। आज हम आपको ऐसी पांच आदतें बताने जा रहे हैं, जो एक स्मार्ट व्यक्ति (smart person) की पहचान होती हैं। अगर आपमें भी ये छः आदते हैं तो समझ लीजिए आप अपने आस-पास के लोगों से ज्यादा स्मार्ट हैं। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो पांच आदतें जो आपको दूसरे व्यक्तियों से ज्यादा स्मार्ट (smart) बनाती हैं।

Personality Development tips | How to make yourself Smarter

1-अकेले रहना पसंद होता है

best-personality-development-tips -motivation-smarter-tips-in-hindi-the-motivational-diary

हर एक स्मार्ट (smart) लोगों को अकेले रहना पसंद होता है। मनोवैज्ञानिकों की एक रिसर्च के अनुसार, जिन लोगों का IQ दूसरे व्यक्तियों से ज्यादा होता है, उन्हें ज्यादा भीड़ में रहना नहीं पसंद होता है। इस रिसर्च में पाया गया कि जिन लोगों को अकेले रहना पसंद है वो अक्सर अन्य लोगो से ज्यादा स्मार्ट होते हैं। वैज्ञानिकों ने भी इसके पीछे एक थ्योरी भी दी है। इस थ्योरी के मुताबिक, स्मार्ट लोगों को लगता है कि लोगों के बीच रहने से वो अपने गोल से भटक सकते हैं। इसलिए उन्हें लगता है कि वो अकेले रहकर अपने ऊपर ज्यादा फोकस कर सकते हैं। 

Personality Development tips | How to make yourself Smarter

2- काम को पूरा करने के लिए मेहनत करने वाले

best-personality-development-tips -motivation-smarter-tips-in-hindi-the-motivational-diary

स्मार्ट (smart) लोगों की पहचान होती है कि उन्हें लगता है कि वो जो अभी जीवन में कर रहे हैं, उससे और ज्यादा बेहतर कर सकते हैं। इसके चलते वो अपने ऊपर प्रेशर बनाकर रखते हैं। अगर कोई स्मार्ट व्यक्ति कुछ कर रहा है और उसे लगता है कि ये काम उसकी सफलता (success) में कोई मदद नहीं कर रहा तो उन्हें लगता है कि वो असफल हो रहे हैं और अपने रिसोर्स बर्बाद कर रहे हैं। स्मार्ट व्यक्तियों की आदत होती है कि अगर कुछ भी उनके प्लान के मुताबिक काम नहीं कर रहा तो वो खुद को दोष देते हैं और उस काम को पूरा करने की दिशा में और ज्यादा मेहनत करते हैं। 

3- डे-ड्रीमिंग की आदत

एक रिसर्च में मनोवैज्ञानिकों ने पाया कि डे-ड्रीमिंग और आपके दिमाग की क्षमता और ताकत के बीच एक कनेक्शन है। इस अध्ययन का हिस्सा बने लोगों को 5 मिनट के लिए किसी एक चीज के बारे में सोचने को कहा गया। इस दौरान उनके ब्रेन को MRI स्कैन के जरिए मॉनिटर किया गया। उसके बाद उन्हें कई टेस्ट सॉल्व करने के लिए दिए गए। इसके बाद स्टडी में पाया गया कि दिए गए टेस्ट में उन लोगों के नंबर ज्यादा थे, जिनका दिमाग मॉनिटरिंग के समय ज्यादा एक्टिव था।

Personality Development tips | How to make yourself Smarter

4- खुले विचारों के व्यक्ति होना

best-personality-development-tips -motivation-smarter-tips-in-hindi-the-motivational-diary

स्मार्ट (smart) लोगों की पहचान होती कि वो किसी भी नए विचारों को लेकर हमेशा पॉजिटिव (Positive) रहते हैं। स्मार्ट (smart) लोग किसी भी समस्या को सुलझाने के लिए अलग-अलग विकल्पों का सहारा लेते हैं और दूसरों के सुझावों और विचारों को सुनते हैं। मनोवैज्ञानिकों के मुताबिक, खुले विचारों वाले लोग, जो दूसरों के सुझाव और विचारों को सुनने में दिलचस्पी लेते हैं दूसरों से ज्यादा स्मार्ट (smart) होते हैं।

5- अलग-अलग चीजों में ढूंढ लेते हैं समानता

best-personality-development-tips -motivation-smarter-tips-in-hindi-the-motivational-diary

स्मार्ट (smart) लोग कई बार किसी भी स्थिति को बिल्कुल ही अलग नजरिए से देखते हैं। वो किसी स्थिति में वो सब भी सोच या देख पाते हैं, जो दूसरे नहीं देखते। स्मार्ट लोग अलग-अलग चीजों में समानता ढूंढ लेते हैं। मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि ये स्मार्ट (smart) लोगों के क्रिएटिव माइंड की वजह से होता है।

Personality Development tips | How to make yourself Smarter

6- अपने हर काम को स्मार्ट तरीके से करना 

best-personality-development-tips -motivation-smarter-tips-in-hindi-the-motivational-diary

स्मार्ट (smart) व्यक्ति हमेशा अपने कामों को सही समय पर पूरा करता है। इतना ही नही वह उस काम को अन्य लोगो से कुछ अलग हटकर स्मार्ट(smart)  यानी नए और अच्छे तरीके से पूरा करता है। जिससे वह प्रशंसा का पत्र होता है। 

दोस्तो ये ऊपर बताई गई छः आदतें एक स्मार्ट (smart) व्यक्ति की निशानी को दर्शाती है। अगर ये आदतें आप के अंदर है आप भी एक स्मार्ट व्यक्ति की श्रेणी में आते है। अन्यथा आप खुद ही समझदार है। लेकिन अगर नही भी आते तो उपरोक्त बातों को अपनाकर एक स्मार्ट (smart) व्यक्ति की श्रेणी में शामिल हो सकते है । 

आशा करता हूं ये लेख आपको जरूर पसंद आया होगा । हमे कमेंट्स करके जरूर बताएं। साथ ही शेयर करना ना भूले ।

Personality Development tips | How to make yourself Smarter

Post a Comment

0 Comments