Ticker

6/recent/ticker-posts

आपकी असफलता में ही छुपे है सफलता के राज। The secret of success is hidden in your failure.

success-motivation-tips-for-students-the-motivational-diary-ram-maurya

जिंदगी में सफल होने के लिए सभी रात दिन मेहनत करने में लगे हुए है। कुछ लोगो को बड़ी आसानी या फिर यूं कहें कि जल्दी सफलता मिल जाती है लेकिन कुछ लोग ऐसे होते है जिन्हे बार बार असफलता का ही सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग असफलता से घबरा कर खुद को सरेंडर कर देते है। और फिर सफल होने किए अपने प्रयास को रोक देते है। जिससे हमेशा के लिए अपने लाइफ को अंधकार में डाल देते है।

You can visit and subscribe my YouTube Channel - Jeena Sikho Motivation

अपने उद्देश्य में ईमानदारी से, लगे रहना ही सफलता का, सबसे बड़ा रहस्य है।

दोस्तो आज का यह लेख बिलकुल इसी विषय पर है की आखिर सफलता जल्दी कैसे पाए ? असफलता के बीच सफलता की राह कैसे ढूंढे ? सफलता के लिए क्या टिप्स अपनाएं ? क्या करें की सफलता जल्दी मिल जाए ? क्या आपकी असफलता में ही ही छुपे है सफलता के राज ? Success tips, सफलता हासिल करने का मंत्र आदि टॉपिक्स पर है।

इसे भी जरूर पढ़ें -  कौन कहता है गरीब करोड़पति नहीं बन सकता है ?

सोच को बदलें 

सबसे पहले सफलता हासिल करने के लिए अपने सोच को बदले । अपनी सोच में सकारात्मकता लाए। बार बार असफलता मिलने के कारण कई बार अगली तैयारी के समय भी हमारे मन में पिछली असफलता का असर एक कोने में घर बना कर बैठा रहता है और बार बार आपको याद दिलाता रहता है कि कही इस बार भी असफल न हो जाऊ। आपकी सोच बहुत हद तक आपकी सफलता के लिए रास्ते तय करती है। क्योंकि

हार और जीत हमारी सोच पर निर्भर है, 

मान लिया तो हार और ठान लिया तो जीत। 

इसलिए अपनी सोच बदलें और सकारात्मक रहें ।

अपनी गलतियों या कमियों को पहचान कर उसे दूर करें 

बार बार असफल होने के कारणों को पहचाने कि आखिर गलती कहा कर रहे है आप। उसे पहचानिए और उन कमियों या गलतियों को एक जगह लिख लेना है। फिर धीरे धीरे उन्हे दूर करना है। कभी कभी ये कमियां आपको नजर नहीं आती है इसलिए अपने दोस्तों, सीनियर आदि से इसपर विचार जरूर करें। इस तरह से आपकी 50% सफलता पक्की हो जायेगी।

हर किसी के अंदर अपनी ताकत और अपनी कमज़ोरी होती है 

मछली जंगल मे नहीं दौड सकती और शेर पानी मे राजा नहीं बन सकता।

इसलिए अपनी कमियों को दूर करें और अच्छाई को सामने लाए। सफलता निश्चित मिलेगी।

कथनी और करनी में समानता बनाए

कुछ लोग सिर्फ लंबी लंबी डींगे हांकते रहते है। उनकी सोच और बाते तो बहुत बड़ी होती है लेकिन उसके हिसाब से कार्य या मेहनत नही करते है। खुद बड़े रहने से कुछ नही होगा जब तक कि आप उसे हासिल करने के लिए मेहनत नही करते है। अपनी सोच या लक्ष्य के अनुसार आपको मेहनत करना होगा। तब जाकर सफलता हाथ लगने वाली है। 

अक्सर लंबी लंबी बाते करने वाले लोग बातों में ही उलझ जाते है, सफल होते है वे लोग जो बातें करने से ज्यादा अपने कर्मो पर ध्यान देते है। 

"बोलते तो सभी है, मगर करते वही है जिनमें हौसला और जुनून होता है।"

"जीवन में दो ही लोग असफल होते हैं, एक वो जो सोचते है 

लेकिन करते नहीं दूसरे वो जो करते है पर सोचते नहीं।"

इसे भी जरूर पढ़ें - हार की जीत | Haar Ki Jeet : A Motivational Story

मेहनत को जुनून में बदलें 

यदि आप मेहनत कर रहे है लेकिन फिर भी असफलता मिल रही है तो फिर अपने मेहनत को जुनून में बदल दें। जुनून आपके मेहनत को दोगुना कर देगी। एकदम ठान लीजिए की इस बार कुछ भी हो जाए सफलता हासिल कर के ही रहूंगा। अपनी पिछली सारी असफलता को भूल जाना है। सभी कमियों और गलतियों को दूर करके एकदम जुनून के साथ पूरी ताकत झोंक देना है। 

एक बार ठान लो, दुनिया की हर परेशानी

आपकी हिम्मत के आगे घुटने, टेक देगी।

इतना मेहनत करें कि आपकी सभी कमजोरिया एक दिन ताकत में बदल जाए। आपकी कमजोरिया ही तो आपकी असफलता का मुख्य कारण होती है। संघर्ष इसलिए करना है क्योंकि संघर्ष कमजोरी को ताकत में बदल देता है।

असफल होने का मतलब है फिर से एक नई शुरुआत करना, इसीलिए असफल होने के बाद निराश होने के वजाय आगे बढ़ो और अपने सपनों को जिंदा रखो।

वही इंसान जीवन में सफल हो सकता है जो बार-बार गिरने के बावजूद खड़े होकर चलना जानता है।

और अंत में याद रखिए कि 

"कोशिश कर तू , हल ज़रूर निकलेगा।

आज नही तो कल, सफल जरूर होगा।।"

और

जीत निश्चित हो तो कायर भी लड़ लेते है।

बहादुर तो वो लोग है,

जो हार निश्चित हो तो भी मैदान नही छोड़ते।

दोस्तों आशा करता हूं ये आर्टिकल जो कि आखिर सफलता जल्दी कैसे पाए ? असफलता के बीच सफलता की राह कैसे ढूंढे ? सफलता के लिए क्या टिप्स अपनाएं ? क्या करें की सफलता जल्दी मिल जाए ? क्या आपकी असफलता में ही ही छुपे है सफलता के राज ? Success tips, सफलता हासिल करने का मंत्र आदि टॉपिक्स पर है। जरूर पसंद आया होगा। हमे अपना सुझाव कमेंट्स करके जरूर भेजे।


failure is the key to success | failure is part of success | failure turned into success stories | success and failure quotes | turning failure into success essay

Post a Comment

0 Comments