Ticker

6/recent/ticker-posts

जीतना है तो पहले खुद को जीतो | If you want to win, first win with yourself.

morning-awaking-tips-success-tips-for-students-the-motivational-diary-ram-maurya

हर सुबह एक नई जंग के साथ आप लड़ते रहते हो और वो ये है कि सुबह जल्दी उठें कैसे। हर शाम आप सुबह के लिए अलार्म लगाते हो की 4 बजे उठ जाऊंगा । लेकिन होता क्या है। बार बार अलार्म बंद करते रहते है और अंत में उठते अपने टाइम से ही है। 

You can visit and subscribe my YouTube Channel - Jeena Sikho Motivation

सोचो क्या होगा आपका, जब आप अपने आप से ही नही जीत पा रहे हो तो फिर जीवन में भला क्या जीत पाएंगे। जो इंसान अपने आदतों पर कंट्रोल नही पा रहा हो वो भला कैसे सफल हो सकता है। जिससे एक छोटा सा प्रोमिस पूरा नहीं किया जा रहा हो भला वहा बड़ी सफलता की कैसे आशा कर सकता है । अपने आप पर जीत के लिए कोशिश करते रहिए क्योंकि कोशिश करने वालो की कभी हार नही होती इसलिए 

एक बार ठान लो दुनिया की हर परेशानी,

आपकी हिम्मत के आगे घुटने टेक देगी।

How can I win myself? | If you want to win, first win with yourself. | If You Win In Your Mind, You Will Win In Life | Success tips for students | Morning awaking tips | Motivational article for students | How to win a goal? | How to achieve success ?

इसे भी अवश्य पढ़ें - सफलता के लिए पहली लड़ाई तो कुदरत से है

पहली जंग तो खुद अपने आप से है, जब आप अपने जीवन की पहली जंग जीत जाओगे, सुबह 4 बजे उठना शुरू कर दोगे तब कही आपके सफलता की आशा की जा सकती है। जब आप दुनिया में बहुत लोगो के उठने से पहले उठ जाते है उसी समय आप उनसे आगे हो जाते है। जब आप अन्य लोगो से 2 घंटे पहले उठने लगते है तो समझ लीजिए आपके लिए साल में एक महीना एक्स्ट्रा का समय मिलना शुरू हो गया। कहते है की सभी के पास 24 घंटे और साल में 12 महीने ही होते है लेकिन यदि आप डेली 6 बजे के बजाय 4 बजे उठना शुरू कर देते है तो डेली आपके पास दो घंटे एक्स्ट्रा यानी साल में 13 महीना एक्स्ट्रा मिलना शुरू हो जाएगा। 

morning-awaking-tips-success-tips-for-students-the-motivational-diary-ram-maurya

अब आप इसी से अंदाजा लगा सकते है की आपके सफलता का राज क्या हो सकता है। कैसे आप अन्य की अपेक्षा ज्यादा तैयारी, ज्यादा पढ़ाई, ज्यादा प्लानिंग, ज्यादा वर्कआउट कर सकते है। जब आप जल्दी उठेंगे तो आपका mind भी फ्रेश रहेगा। और फ्रेश माइंड में बाते बड़ी आसानी से समझ में आ जाती है , आसानी से याद हो जाती है। सुबह का दो घंटा तैयारी के लिए बहुत मायने रखता है। आपके देर से उठने से सारा काम देरी होते चला जाता है। दिमाग में एक तनाव जैसा माहौल बन जाता है। क्योंकि आपके काम सही समय पर या तो हो नही पाता या फिर कम समय मिलता है। जिससे दिमाग को उतना आराम नही मिल पाता है। 

कभी हार न मानने की

आदत जीतने की

आदत बन जाती है।

एक पढ़ने वाला लड़का जो प्रतिदिन सुबह 4 बजे उठता है उसके सफलता के चांसेस ज्यादा होते है बजाय उसके जो सुबह के 6 बजे या उसके बाद उठता है। दोनो के मानसिक तनाव स्तर में भी अंतर होता है। चार बजे वाला लड़का ज्यादा cool, खुश, प्रशन्नाचित, और दिनभर ज्यादा एक्टिव रहेगा जबकि 6 बजे उठने वाला लड़का ठीक इसके विपरित ही मिलेगा। 

Also Read - बच्चो की अच्छी परवरिश कैसे करे ? Best parenting tips in hindi

morning-awaking-tips-success-tips-for-students-the-motivational-diary-ram-maurya

जो व्यक्ति अपने आपको बदल नही सकता वो क्या खाक अपने भविष्य को बदलेगा। भविष्य बदलना है तो फिर आज अपने आपको, अपने आदतों को बदलना जरूरी है। आपका आज का बदलाव आपके भविष्य के बदलाव में योगदान देगा। 

कोशिश कर तू , हल ज़रूर निकलेगा

आज नही तो कल, अपने मकसद में सफल जरूर होगा

इसे भी अवश्य पढ़ें - जिंदगी को जीने की कला | Art of Live a Happy Life.

जरा सोचिए उस इंसान की शख्सियत ही क्या है जो अपने मन को कंट्रोल नही सकता है। जिसे उठने के लिए अलार्म की जरूरत पड़ती है। अगर जिंदगी में सफल होना चाहते हो तो अलार्म पर उठने की आदत को छोड़ो। सपनो के मत खोए रहो। क्योंकि याद रखिए-

सपने वो नहीं जो, हम नींद में देखते है,

सपने वो है जो हमको, नींद नहीं आने देते.

दोस्तों अंत में सिर्फ इतना ही कहेंगे कि भविष्य को अच्छा बनाना चाहते हो, किसी भी फील्ड में विजेता बनना चाहते हो तो फिर आज सबसे पहले अपने आप पर जीत हासिल करनी होगी। वर्ना सोचते तो सब है की सफलता की ऊंचाई पर पहुंच जाए लेकिन वहा जीत का झंडा वही लहराता है जो अपने ऊपर सबसे पहले जीत जाता है। 

Also Read -बच्चों के शर्मीला होने की आदत कैसे छुड़ाएं ? How to get over the habit of being shy in kids?

How can I win myself? | If you want to win, first win with yourself. | If You Win In Your Mind, You Will Win In Life | Success tips for students | Morning awaking tips | Motivational article for students | How to win a goal? | How to achieve success ?

Post a Comment

0 Comments