Ticker

6/recent/ticker-posts

जो बदलेगा नही, भुला दिया जाएगा | What won't change, will be forgotten

how to get success, success way, change yourself for success, motivational article in hindi, success article in hindi

कहते है समय बड़ा बलवान होता है। जो समय के साथ अपने आप को नही बदलता उसे भुला दिया जाता है। हमेशा से समय की मांग रही है की समय के साथ खुद को बदलते रहो । जैसी परिस्थिति हो वैसे हि खुद को तैयार करो। समय के साथ अपने आप को अपडेट रखो। समय के साथ अपनी स्किल को बढ़ाओ। समय के साथ अपने ज्ञान को ताजा करो और समय के अनुसार खुद में परिवर्तन लाओ। याद रहे परिवर्तन सिर्फ अच्छे कार्यों या आदतों में होना चाहिए न की बुरे कार्यों या फिर आदतों में । 


कैमरे की दुनिया में kodak पहला डिजिटल कैमरा लेकर आया था, लेकिन समय के साथ इस कंपनी ने बदलाव नही किया. अपने प्रोडक्ट को अपग्रेड नही किया जिससे आज ये कंपनी बंद हो गई। इसी तरह समय के साथ खुद को भी अपग्रेड करना बहुत जरूरी है।


आप मोबाइल कंपनीयो को ही ले लीजिए Nokia, Motorola, Samsung, LG ने लगभग एक साथ ही अपनी कंपनी को स्टार्ट किया था लेकिन आज इनमे से सिर्फ Samsung ही मार्केट में बच पाया है। इसके आलावा नोकिया, मोटोरोला और एलजी अपने अस्तित्व को बचाने में असफल रहे। उनके असफलता का कारण सिर्फ और सिर्फ  समय के अनुसार बदलाव नहीं कर पाए, अपने प्रोडक्ट को अपग्रेड नही किए, जिसके कारण आज वो कही गुम से हो गए। जरा सोचिए इन कंपनियों की शुरुआत तब हुई जब कोई इनसे कंपटीशन करने वाला नही था। अगर चाहते तो समय समय पर बदलाव करके आज कहा से कहा पहुंच गए होते। लेकिन अपग्रेड न करने की गलती ने कहा से कहा पहुंचा दिया। 


दोस्तों जो खुद को समय के अनुसार नही बदल पाएगा भला वह कैसे टिक पाएगा। इसलिए समय के अनुसार खुद को बदलना, अपग्रेड करना सीखिए। कभी कभी आप बिना कुछ गलत किए भी लोगो से दूर होते चले जाते है क्योंकि जैसा लोग चाहते थे आप वैसा नही कर पाते ।"

 

"इंसान सफल तब होता है जब वह दुनिया को नही बल्कि खुद को बदलना शुरू कर देता है।"


इस आर्टिकल की समाप्ति अब्दुल कलाम के शब्दों के साथ कि-


"जहां बदलना जरूरी हो जाये है वहां बदलना सीखिए।

और समय तो बदलाव के लिए ही होता है ठहरते तो सिर्फ लम्हे है "


अंत में - प्रत्येक व्यक्ति को समय के अनुसार खुद की आदतों , जानकारी, कार्य करने के तरीकों , उस ज़माने की टेक्नोलॉजी, व्यक्तित्व आदि को अपग्रेड करते रहना चाहिए।  चाहे व्यवसाय हो या ऑफिस सभी जगह पर सफलता सिर्फ समय के साथ अपग्रेड करने वाले को ही मिलती है।  बड़े बड़े व्यक्तित्व और कम्पनिया सिर्फ समय के साथ न चलने से लापता और डूब गए। 



Related searches-

how to get success, 

success way, 

key of success

change yourself for success, 

motivational article in hindi, 

success article in hindi


Post a Comment

1 Comments

Comment here.