Ticker

6/recent/ticker-posts

"उम्मीद" हमारी ताकत को कई गुना बढ़ा देती है | "Hope" multiplies our strength

एक उम्मीद की किरण किसी भी व्यक्ति के लिए अमृत  समान होता है।  बिलकुल उसी तरह जैसे कि सूरज से पेड़ पौधों को जीवन मिलता है ठीक वैसे ही एक उम्मीद से मनुष्य के जीवन में नया उत्साह पैदा हो जाता है जिससे उसकी ताकत कई गुना बढ़ जाती है।  जिसके वजह से मुश्किल से मुश्किल कार्य को बड़ी आसानी से कर जाता है। और हम सभी जानते भी है की आखिर दुनिया ही उम्मीद पर तटिकी हुई है। एक उम्मीद ही तो है जिसके कारण कोई व्यक्ति न सिर्फ अपने बुरे समय को पार कर जाता है, बल्कि उम्मीद के कारण ही वो अपने लक्ष्य को पाने का प्रयास भी करता है और अपनी जिंदगी में सफलता हासिल करता है। लेकिन वहीं जो व्यक्ति उम्मीद ही छोड़ देते हैं तो वो असहाय और हारा हुआ महसूस करते हैं।


दोस्तों आशा और उम्मीद के कारण ही व्यक्ति अपनी जिंदगी खुशीपूर्वक जी पाता है। उम्मीद व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता भरने का काम करती है। जब व्यक्ति किसी चीज को पाने की उम्मीद करता है तो इसे सोचकर ही उसे खुशी का एहसास होता है। हम सभी को अपने जीवन में कभी भी उम्मीद नहीं खोनी चाहिए और अच्छा होने की उम्मीद के साथ आगे बढ़ना चाहिए। 


इसे भी अवश्य पढ़ें - जैसी करनी वैसी भरनी | As you sow, so you shall reap.


एक महान व्यक्ति ने अपने अनमोल विचारों में कहा है कि सब कुछ खो देने से भी बुरा उम्मीद खोना है। जिसके भरोसे आप दुनिया में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। इसलिए बुरे से बुरे वक्त में भी हम सभी को उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए, और हिम्मत से काम लेना चाहिए , साथ ही अच्छे होने की उम्मीद के साथ आगे बढ़ना चाहिए। क्योंकि उम्मीद के कारण ही हम अपनी समस्याओं का सामना कर पाते हैं और चमत्कारों को देख पाते हैं।

hope-of-life-happiness-happy-life-key-of-success-motivational-story-the-motivational-diary-ram-maurya

1950 के दशक में हावर्ड यूनिवर्सिटी के विख्यात साइंटिस्ट  ने चूहों पर एक अजीबोगरीब शोध किया था। साइंटिस्ट ने एक जार को पानी से भर दिया और उसमें एक चूहे को फेंक दिया। पानी से भरे जार में गिरते ही चूहा हड़बड़ाने लगा। जार से बाहर निकलने के लिये ज़ोर लगाने लगा। सिर्फ कुछ मिनटों तक फड़फड़ाने के पश्चात चूहे ने हथियार डाल दिये और वह उस जार में डूब गया। उस साइंटिस्ट ने उस समय अपने शोध में थोड़ा सा बदलाव किया।


इसे भी अवश्य पढ़ें -  नेकी का फल पलट कर आती है | Kindness is never wasted


उन्होंने एक चूहे को पानी से भरे जार में डाला। चूहा जार से बाहर आने के लिये ज़ोर लगाने लगा। जिस समय चूहे ने ज़ोर लगाना बन्द कर दिया और वह डूबने के कगार पर था की उसी समय साइंटिस्ट ने उस चूहे को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। साइंटिस्ट ने चूहे को ठीक उसी क्षण जार से बाहर निकाल लिया जब वह डूबने की कगार पर था। चूहे को बाहर निकाल कर उन्होंने उसे सहलाया । कुछ समय तक उसे जार से दूर रखा और फिर एक दम से उसे पुनः जार में फेंक दिया।  पानी से भरे जार में दोबारा फेंके गये चूहे ने फिर जार से बाहर निकलने की जद्दोजेहद शुरू कर दी। लेकिन पानी में पुनः फेंके जाने के पश्चात उस चूहे में कुछ ऐसे बदलाव देखने को मिले जिन्हें देख कर स्वयं साइंटिस्ट भी हैरान रह गये। 


hope-of-life-happiness-happy-life-key-of-success-motivational-story-the-motivational-diary-ram-maurya

साइंटिस्ट सोच रहे थे के चूहा बमुश्किल 15 - 20 मिनट संघर्ष करेगा और फिर उसकी शारीरिक क्षमता जवाब दे देगी और वह जार में डूब जायेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चूहा जार में तैरता रहा। जीवन बचाने के लिये सँघर्ष करता रहा। लगभग 60 घँटे .......जी हाँ .....60 घँटे तक चूहा पानी के जार में अपने जीवन को बचाने के लिये सँघर्ष करता रहा। 

hope-of-life-happiness-happy-life-key-of-success-motivational-story-the-motivational-diary-ram-maurya


साइंटिस्ट यह देख कर आश्चर्यचकित रह गये। जो चूहा 15 मिनट में परिस्थितियों के समक्ष हथियार डाल चुका था ........वही चूहा 60 घँटे से परिस्थितियों से जूझ रहा था और हार मानने को तैयार नहीं था। साइंटिस्ट  ने अपने इस शोध को एक नाम दिया और वह नाम था.......

" The HOPE experiment".....! 

Hope........यानि आशा या उम्मीद। 




उस बैज्ञानिक ने अपने शोध का परिणाम बताते हुए कहते है कि जब चूहे को पानी में प्रथम बार डाला गया था उस समय डूबने वाला था लेकिन ठीक उसी समय उस चूहे को मौत के मुँह से निकाल लिया जाता है और उसे जीवनदान मिल जाता है।  ऐसा करने से उस चूहे के दिमाग में यह बैठ गया की मेरे बिकट परिस्थिति में कोई हाथ है जो समय आने पर उसे उस जार से  बाहर निकाल लेगा।  और उस चूहे को जब पुनः उसे जार में फेंका गया तो चूहा 60 घँटे तक सँघर्ष करता रहा.......इसका वजह था वह हाथ......वजह थी वह आशा ......वजह थी वह उम्मीद। 


hope-of-life-happiness-happy-life-key-of-success-motivational-story-the-motivational-diary-ram-maurya

दोस्तो इस परीक्षा की घड़ी में उम्मीद बनाये रखिये।  सँघर्ष करते रहिये।  सांसे टूटने मत दीजिये। मन को हारने मत दीजिये। याद रखिए जिस हाथ ने हमें इस पानी के जार में फेंका है वही हाथ हमें इस पानी के जार से सकुशल वापिस निकाल लेगा। उस हाथ पर विश्वास रखिये।


 क्योंकि विश्वास पर ही तो दुनिया कायम है। 

“जब तक जिंदगी है, तब तक उम्मीद है।”


बीते हुए कल और आने वाले कल के बीच एक उम्मीद ही तो होती है. “यह कोई भी नहीं जानता कि आने वाले पल क्या हो सकता है, फिर भी हम हमेशा आगे बढ़ते जाते हैं, क्योंकि हमें आशा है।” बस इसी उम्मीद के साथ जीओ इतना की जिंदगी कम पड़ जाए और हंसो इतना की रोना मुस्किल हो जाए।


दोस्तों यह लेख (Article) अगर आपको अच्छा लगा तो अपना कमैंट्स जरूर दें और शेयर करना ना भूले। अपने मनपसंद की टॉपिक के लेख के लिए कमैंट्स बॉक्स में कमैंट्स जरूर करें। यदि मेरे साइट को सब्सक्राइब नहीं किया तो  जरूर करें ताकि नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको तुरंत मिल जाए ।



Related Search-

"Hope" multiplies our strength, 

motivational article, happiness, 

happy life tips, 

how to stop negativity, 

how to live a happy life

Post a Comment

0 Comments