Ticker

6/recent/ticker-posts

एकता में शक्ति है । Union is strength-A Motivational Story

Union-is-strength-A-Motivational Story-the-motivational-diary

"एकता में शक्ति।" एक छोटे से वाक्य में बहुत बड़ा मतलब समाया हुआ है। इसकी गहराई को अगर देखे तो मालूम चलता है की कितनी बड़ी बात कही गयी है। बचपन से ही हमें इसके बारे में बताया जाता रहा है, की एक साथ मिलकर रहना चाहिए। चाहे परिवार की बात हो या फिर दोस्तों की हो या फिर गांव या प्रदेश या फिर अपने देश की एकता की बात हो। सभी जगहों पर हमारे सफल होने और किसी मुश्किल हालात से बाहर निकलने में इस "एकता" का बहुत बड़ा स्थान होता है। 

जैसा की आप जानते है कि किसी भी बात को अगर बारीकी से समझना हो, तो किसी कहानी के जरिये बड़ी आसानी से समझा जा सकता है। इसलिए "एकता में शक्ति" को समझाने के लिए आपके लिए एक पुरानी और रोचक कहानी बताने जा रहा हूँ। दोस्तों कहानी को शुरू करने से पहले इस वीडियो को ज़रूर देखिये जिसमे 'एकता में शक्ति' को बड़ी रोचक तरीके से दर्शाया गया है। 



unity is strength short story with moral, unity is strength - panchatantra story, unity is strength pigeon story with pictures, 

इसे भी ज़रूर पढ़ें - सिर्फ एक विचार जो आपकी जिंदगी बदल देगी। One thought can change your life

कहानी कबूतर और चूहे की.

एक समय की बात है कि कबूतरों का एक दल आसमान में भोजन की तलाश में उड़ता हुआ जा रहा था।ग़लती से वह दल भटक कर ऐसे प्रदेश के ऊपर से गुजरा, जहां भयंकर अकाल पड़ा था।

कबूतरों का सरदार चिंतित था। कबूतरों के शरीर की शक्ति समाप्त होती जा रही थी। शीघ्र ही कुछ दाना मिलना जरूरी था। दल का युवा कबूतर सबसे नीचे उड़ रहा था। भोजन नजर आने पर उसे ही बाकी दल को सूचित करना था।

बहुत समय उड़ने के बाद कहीं वह सूखाग्रस्त क्षेत्र से बाहर आया। नीचे हरियाली नजर आने लगी तो भोजन मिलने की उम्मीद बनी। युवा कबूतर और नीचे उड़ान भरने लगा। 

तभी उसे नीचे खेत में बहुत सारा अन्न बिखरा नजर आया 'चाचा, नीचे एक खेत में बहुत सारे दाने बिखरे पड़े हैं। हम सबका पेट भर जाएगा।’

 इसे भी ज़रूर पढ़ें - 3 story for kidsin hindi | Best 3 Story in hindi for kids

सरदार ने सूचना पाते ही कबूतरों को नीचे उतर कर खेत में बिखरा दाना चुनने का आदेश दिया। सारा दल नीचे उतरा और दाना चुगने लगा। वास्तव में वह दाना पक्षी पकड़ने वाले एक बहलिए ने बिखेर रखा था। ऊपर पेड़ पर तना था उसका जाल। जैसे ही कबूतर दल दाना चुगने लगा, जाल उन पर आ गिरा। सारे कबूतर फंस गए।

कबूतरों के सरदार ने माथा पीटा और कहा 'ओह!यहाँ तो जाल हमें फँसाने के लिए लगाया गया था। भूख ने हमारी अक्ल पर पर्दा डाल दिया था।  मुझे इसके बारे में सोचना चाहिए था, कि इतना अन्न बिखरा होने का कोई मतलब तो ज़रूर होगा। लेकिन अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत?'

इसे भी ज़रूर पढ़ें - हौंसला बढ़ाने वाली प्रेरक कहानियाँ Best Inspirational Stories in Hindi

एक कबूतर रोने लगाबोला, 'हम सब मारे जाएंगे।बाकी कबूतर भी हिम्मत हार बैठे थे, पर सरदार कबूतर गहरी सोच में डूबा था। एकाएक उसने कहा 'सुनो, जाल मजबूत है यह ठीक है, पर इसमें इतनी भी शक्ति नहीं कि "एकता की शक्ति" को हरा सके। हम अपनी सारी शक्ति को एक साथ जोड़े तो मौत के मुंह में जाने से बच सकते हैं।'

उसमे से एक युवा कबूतर फड़फड़ाया और बोला 'चाचा! साफ-साफ बताओ तुम क्या कहना चाहते हो? जाल ने हमें तोड़ रखा है, शक्ति कैसे जोड़े?' कबूतरों के सरदार ने कहा- तुम सभी अपनी चोंच से जाल को पकड़ो और फिर जब मै कहु तो एक साथ जोर लगाकर उड़ना और फिर जहाँ कहूं निचे उतर जाना है।  

सबने ऐसा ही किया। तभी जाल बिछाने वाला बहेलियां उनके पास आता हुआ नजर आया। जाल में कबूतरों को फंसा देख उसकी आंखें चमक गयी और वो बहुत खुश हो गया। हाथ में पकड़ा डंडा उसने मज़बूती से पकड़ा व जाल की ओर दौड़ा।

बहेलिया जाल से कुछ ही दूर था कि कबूतरों का सरदार बोला, 'फुर्रर्रर्र!'

इसे भी ज़रूर पढ़ें -  सिन्ड्रेला की कहानी | Cinderella Fairy Tale Story In Hindi | Story In Hindi

सारे कबूतर एक साथ जोर लगाकर उड़े तो पूरा जाल हवा में ऊपर उठा और सारे कबूतर जाल को लेकर ही उड़ने लगे। कबूतरों को जाल सहित उड़ते देखकर बहेलिया अवाक रह गया। कुछ संभला तो जाल के पीछे दौड़ने लगा।

कबूतर सरदार ने बहेलिए को नीचे जाल के पीछे दौड़ते पाया तो उसका इरादा समझ गया। सरदार भी जानता था कि अधिक देर तक कबूतर दल के लिए जाल सहित उड़ते रहना संभव न होगा। पर सरदार के पास इसका उपाय था।

निकट ही एक पहाड़ी पर बिल बनाकर उसका एक चूहा मित्र रहता था। सरदार ने कबूतरों को तेजी से उस पहाड़ी की ओर उड़ने का आदेश दिया। पहाड़ी पर पहुंचते ही सरदार के संकेत मिलते ही जाल सहित सभी कबूतर चूहे के बिल के पास उतर गए। 

सरदार कबूतर ने अपने मित्र चूहे को आवाज़ दी जिसपर चूहे के आने के बाद सरदार में चूहे को पूरी घटना बताई और जाल को काटने का आग्रह किया । इसके बाद चूहे ने अपने और साथियों को बुलाकर जाल को काटकर उन सभी कबूतरों को आजाद कर दिया। कबूतर सरदार और उसके साथी सभी कबूतरों ने चूहों को धन्यवाद् किया और फिर सारे कबूतरों का दल आकाश में आज़ादी से उड़ गए।   

सीखः बड़ी से बड़ी विपत्ति का सामना एकजुट होकर ही किया जा सकता है। इसलिए आपस में एकता बनाकर रहना चाहिए। क्योंकि एकता में ही शक्ति है। 

इसे भी ज़रूर पढ़ें - कहानी जो बदल देगी आपकी जिंदगी Best Motivational Story in hindi

ekta me shakti short story in hindi, stories on unity in hindi, sangathan mein shakti short story, What is unity in strength?

Post a Comment

1 Comments

  1. बहुत बढिया कहानी और उससे भी बढ़िया कहानीकार । हमे ये सब बाते पता तो होती हो लेकिन समय समय पर बातो को दोहराना जरुर चाहिये । जिससे हमारे दिमाग मे सकारात्मकता बनी रहे। हमारा दिमाग भी एक मैमोरी कार्ड की तरह है जिसमे हम जितना अधिक बाते डालेगे पुरानी बाते ऑटोमेटिक डिलीट हो जाएगी । अब ये हमने सोचना है की इस दिमाग रुपी मेमोरी कार्ड मे क्या डालना है

    ReplyDelete

Comment here.