Ticker

6/recent/ticker-posts

महिलाओ के लिए घरेलु फिटनेस टिप्स। Fitness tips for Women at home in Hindi.

fitness-tips-for-women-weight-lose-tips-for-women-tips-for-slim-body
महिलाओ के लिए घरेलु फिटनेस टिप्स।  Fitness tips for Women at home in Hindi.

fitness tips for women, weight lose tips for women, tips for slim body
महिलाओ के लिए घरेलू फिटनेस टिप्स।  Fitness tips for Women at home in Hindi.
मोटापा (Obesity) भला किसको अच्छा लगता है। क्या आपको मोटा होना अच्छा लगता है ? आपका जवाब शायद नहीं होगा, लेकिन क्‍या करूँ, मेरे पास इसे कम करने का समय नहीं है । मेरा पूरा दिन बच्चों की देखभाल करने में निकल जाता है। यही जवाब लगभग सभी महिलाओ का होता है। वो घर या परिवार के काम में इतना बिजी रहती है, की अपने शरीर की फिटनेस के लिए समय ही नहीं निकाल पाती है। और कुछ दिनों बाद उनका शरीर मोटापे के कारण बेडोल हो जाता है। जिससे उन्हें सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ता है।  जब बहुत ज्यादा मोटापा हो जाता है, तब वो महिला परेशान होने लगती है की क्या दवाई खा लू जिससे मेरा मोटापा कम हो जाये। इस चक्कर में उलटी-सीधी दवा खा के अपने शरीर को और ज्यादा प्रॉब्लम में डाल देती है। ज्यादातर महिलाये वास्तव में अपने लिए बहुत कम ही समय दे पाती है।  जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए उन्हें अपने लिए, अपने सेहत के लिए भी समय निकलना चाहिए। जब वे फिट और चिंतामुक्त रहेंगी तभी तो वह घर खुशहाल होगा। 



fitness-tips-for-women-weight-lose-tips-for-women-tips-for-slim-body
मां बनना हर महिला का सपना होता है। pregnancy के दौरान हर महिला खुद की अच्‍छे से केयर करती है यहां तक कि परिवार के लोग भी उसकी पूरी केयर करते हैं। लेकिन अक्‍सर देखा जाता है कि डिलीवरी के बाद एक मां अपनी हेल्‍थ के प्रति लापरवाह हो जाती है और उसका पूरा ध्‍यान अपने बच्‍चे की तरफ चला जाता है। डिलीवरी के बाद खान-पान और exercise की अनदेखी के कारण ज्‍यादा महिलाओं की समस्‍या उनका बिगड़ा हुआ फिगर होता है। और उसमें भी उनको सबसे ज्‍यादा परेशान करता है, डिलीवरी के बाद बाहर निकला हुआ पेट। हालांकि पेट को अंदर करने और अपनी फिगर को दोबारा शेप में लाने के लिए वह exercise करना चाहती हैं, लेकिन घर में बहुत सारी महिलाएं ऐसी हैं जो छोटे बच्‍चों के कारण समय की कमी के चलते gym जाना तो दूर घर से बाहर जाकर exercise या walk भी नहीं कर पाती है। 

अगर आप भी ऐसी महिला में से एक हैं, जो मोटापे से परेशान हैं और चाहकर भी बाहर जाकर exercise नहीं कर पा रही हैं ,तो आपको कुछ ऐसी effective exercise के बारे में बता रहे हैं जो आप घर पर आराम से कर सकती हैं। इसलिए उन सभी महिलाओ के लिए जो किसी कारण से gym नहीं जा सकती या बहुत ज्यादा समय अपने exercise के लिए नहीं निकाल पाती है, उनके लिए घर पर ही बिना की equipment के कुछ exercise आज मैं ले के आया हूँ, जिससे वो अपने आपको फिट रख सकती है। 

Skipping rope 

fitness-tips-for-women-weight-lose-tips-for-women-tips-for-slim-body

स्किपिंग करना न केवल एक तेज cardio activity है, साथ में आपके कंधों, निचले हिस्‍सों, थाई और calves को target करके, आपको टोन करने में help करती है। यह कैलोरी बर्न करने का एक शानदार तरीका है।  रोजाना स्किपिंग करने से बॉडी से extra फैट बर्न होता है। इसके अलावा यह आपकी स्किन और हार्ट के लिए भी अच्‍छा होता है। बिजी शेड्यूल के चलते अगर आपके पास एक्सरसाइज करने का ज्यादा टाइम नहीं है। तो रोजाना सुबह 10 मिनट रस्सी कूदना शुरू कर दीजिए। इससे सिर्फ 10 ही मिनट में पूरी बॉडी का वर्कआउट (Body Workout) हो जाता, जिससे फिट बने रहने में हेल्‍प मिलती है। पिक्चर के अनुसार practice करे। 

Step Up and step Down 

fitness-tips-for-women-weight-lose-tips-for-women-tips-for-slim-body


आपके घर में सीढि़यां stair तो होगी ही फिर क्‍या मिल गया आपको बॉडी टोन करने वाली सही एक्‍सरसाइज। यह एक्सरसाइज आपकी Body tone करने में मदद करती है। जी हां ये ना केवल आपको अपनी बॉडी टोन करने में हेल्‍प करती है बल्कि यह हार्ट tolerance को भी बढ़ाती है। हालांकि इसकी शुरुआत थोड़ी थकान वाली हो सकती है लेकिन persistence के साथ करने से आप नोटिस करेगी कि आप ज्यादा fat burn कर सकती है। पिक्चर के अनुसार अभ्यास करे। 


Push-ups 

fitness-tips-for-women-weight-lose-tips-for-women-tips-for-slim-body
पु‍शअप्‍स को आप कहीं भी थोड़ा समय निकालकर कर सकती हैं। Push-ups exercise के कई फायदे हैं। पुशअप से बाजुओं, कंधे और कमर की exercise होती है। यह कहीं भी किया जा सकता है। 

इस exercise को करने के लिए किसी भी प्रकार की मशीन और सामान कि जरुरत नहीं होती है। सबसे पहले दोनों हाथों और पैरो के पंजे के सहारे लेट जाये याद रहे हाथों की तरफ वजन ज्यादा रखे। आपकी body सीधी होनी चाहिए। अपनी छाती को हाथों और पैरो के बल पर नीचे ले जाये और फिर ऊपर की तरफ ले आये। इसे करते वक्‍त ध्‍यान रखें कि जब आप ऊपर की तरफ जायें तब सांसों को अंदर खींचे और नीचे आते वक्‍त सांसों को बाहर निकले।पिक्चर के अनुसार अभ्यास करे।  

Hula hoop 

fitness-tips-for-women-weight-lose-tips-for-women-tips-for-slim-body
fitness-tips
बचपन में खेलने वाले हुला-हूप के साथ आप आसानी से अपना फैट कर सकती हैं।  खासतौर पर पेट के आस-पास के फैट को तो यह बहुत जल्‍दी जलाता हैं। इसके विभिन्‍न रूपों जैसे आगे और पीछे, साइड से साइड और हिप्‍स के आस-पास घूमा कर exercise करके आप आसानी से फैट को बर्न कर सकती हैं। इसका एक ओर फायदा यह है कि इसे करने से rib cage से लेकर कमर के थोड़े ऊपर हिस्‍से की अच्‍छी से एक्‍सरसाइज होती है और इसी हिस्‍से में women का सबसे ज्यादा फैट होता है। 

Jumping-jack 

fitness-tips-for-women-weight-lose-tips-for-women-tips-for-slim-body
fitness-tips
याद है वह दिन बचपन के वह दिन जब स्‍कूल की PT में आप jumping-jack करती थी। शायद आपको कुछ-कुछ याद आ गया होगा। जी हां सबसे आसान मानी जाने वाली exercise jumping jack को आप कहीं भी कर सकतीं हैं। इस exercise मे आपको किसी भी तरह की machine की जरूरत नहीं है। आप इसे अपनी घर या छत पर भी कर सकतीं हैं। यह workout बहुत ही आसान है और इसमें पूरे body को फायदा मिलता है। अगर आप full बॉडी workout करना चाहती हैं तो यह आपके लिए बेहतर विकल्‍पों में से एक है। इसे करने के लिए सीधे खड़ी हो जायें, फिर ऊपर उछलते हुए हाथों को ऊपर उठायें और पैरों को फैलायें, नीचे आने के बाद नॉर्मल position में आ जायें। इस exercise को कम से कम  2 मिनट तक करें।

forward Plank 

fitness-tips-for-women-weight-lose-tips-for-women-tips-for-slim-body
fitness-tips
Push-ups exercise की तरह पोजीशन बनाकर जितनी देर तक अपने आप को रोक सकती है रोक कर रखे।  इसे हाथ को मोड़कर के तरीके से भी किया जा सकता है।  इसे कम से कम तीन से पांच बार जरूर करे। इस exercise को करने आपके belly fat बहुत तेजी से ख़त्म होने लगती हैं और आपका पेट सुडौल आकर लेने लगता है। ध्यान रहे की इस exercise के करते समय stretchआपके पेट पर ही पड़ना चाहिए। पिक्चर के अनुसार अभ्यास करे। 


Side Plank 

fitness-tips-for-women-weight-lose-tips-for-women-tips-for-slim-body
fitness-tips
Plank exercise की तरह ही side में एक हाँथ पर position बनाकर जितनी देर तक अपने आप को रोक सकती है रोक कर रखे।  इसे हाथ को मोड़कर के तरीके से भी किया जा सकता है।  इसे कम से कम तीन से पांच बार जरूर करे। साइड बदलते रहे।  इस exercise को करने से आपके पेट की side fat बहुत तेजी से ख़त्म होती हैं।  ध्यान रहे की इस exercise के करते समय स्ट्रेच आपके पेट के दोनों  साइड पर ही पड़ना चाहिए। पिक्चर के अनुसार अभ्यास करे। 

Abdominal or seat-ups 

fitness-tips-for-women-weight-lose-tips-for-women-tips-for-slim-body
fitness-tips
पीठ के बगल लेटकर अगर हो सके तो अपने पैर के पंजो को सोफा या बेड या किसी भी स्थान के निचे दबा के रखे और अपने दोनों हांथो से अपने गर्दन को grip कर ले।  इसके बाद पेट के सहारे उठे और फिर वापस उसी पोजीशन में चले जाये।  शुरू में आपसे ज्यादा नहीं हो पायेगा। लेकिन जितना भी हो जरूर कीजिये।  इससे भी आपके पेट की चर्बी जल्दी पिघलेगी और आपका पेट टाइट होगा। जिससे आपका एक सूंदर फिगर बनेगा।  यह कहीं भी किया जा सकता है।  पिक्चर के अनुसार अभ्यास करे। 


Triceps down


fitness-tips-for-women-weight-lose-tips-for-women-tips-for-slim-body

इस exercise में भी पु‍शअप्‍स ही किया जाता है लेकिन ये backside से किया जाता है।  किसी कठोर चीज़ जैसे की सोफा , बेड के ऊपर पीछे से अपने हांथो को रख कर पैरो को थोड़ा आगे ले जाये और फिर अप और डाउन पुशअप की तरह करे। इससे बाजुओं triceps की exercise होती है। यह कहीं भी किया जा सकता है। पिक्चर के अनुसार अभ्यास करे। 

महिलाओ के लिए घरेलु फिटनेस टिप्स।  Fitness tips for Women at home in Hindi.

सारांश-

यहाँ आपको घर पर करने वाले कुछ exercise के बारे में बताया गया है, जिसे daily करके आप अपने शरीर को फिट और सूंदर रख सकती है। सभी  exercise को सावधानी पूर्वक करना है। क्यूंकि अगर आप सावधानी से अभ्यास नहीं करेंगी तो एक तो आपको चोट लग सकती है और दूसरा fitness के लिए ज्यादा कारगर नहीं होगा। exercise के साथ-साथ अपने Diet का भी विशेष ध्यान रखेंगी, तो benefit ज्यादा होगा।  पोस्ट अच्छा लगे तो जरूर शेयर  कमैंट्स करे।



fitness tips for women, weight lose tips for women, tips for slim body

Post a Comment

2 Comments

Comment here.