Ticker

6/recent/ticker-posts

हैप्पी लाइफ टिप्स। Happy Life Tips in Hindi

happy-life-tips in-hindi


"बिंदास मुस्कुराओ क्या गम है,
जिंदगी में टेंशन किसको कम है।
अच्छा या बुरा तो केवल भ्रम है।
जिंदगी का नाम ही- कभी खुशी कभी गम है।"

आज इस लेख में मैं कुछ जीवन को बदलने वाली बातों को लिखने जा रहा हूँ, जो कि आपकी पूरी लाइफ में भारी बदलाव को ला सकता है बस जरूरत है इन बातों को अपने ऊपर लागू करने की और समझने की, ये बातें है महात्मा बुद्ध जी के द्वारा बताई गई  

सत्य और अहिंसा को अपने जीवन का आधार मनाने वाले और बौद्ध धर्म के प्रवर्तक गौतम बुद्ध ने लोगों को सच्चाई के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी और जीवों की दया करने के लिए कहा महात्मा गौतम बुद्ध के कुछ उपदेश (Mahatma Budh ki Shiksha) इस प्रकार है 

1.वर्तमानमनुष्य के खुशी का रास्ता

महात्मा बुद्ध ने अपने उपदेश में कहा है कि "मनुष्य को अपने भूतकाल अर्थात बीते कल के बारे में नहीं सोचना चाहिए और ही भविष्य की चिंता करनी चाहिए, बल्कि मनुष्य को अपने आज यानि की वर्तमान को सुनहरा बनाने के लिए अपना बेस्ट देना चाहिए, तभी वे अपने जीवन में सुखी रह सकते हैं।"

इसलिए हमें अपने गुज़रे हुए कल के बारे में ज्यादा सोच कर अपने आज को बेकार नहीं करना चाहिए।  उसी तरह से अपने आने वाले कल अर्थात भविष्य को भी लेकर इतना ज्यादा चिंतित न रहे की उसके चक्कर में हमारा वर्तमान ख़राब हो जाये।  अपने वर्तमान को भरपूर जिए और जीवन का आनंद ले, आपकी जिंदगी खुशहाल happy life हो जाएगी। 

2. क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु

happy-life-tips in-hindi

बुद्ध के मुताबिक "क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु होता है, क्योंकि जिस इंसान को अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं होता, जिससे वह कई बार क्रोध में ऐसे फैसले ले लेता है, जिसका बाद में सबसे ज्यादा नुकसान उसको ही होता है।  इसलिए मनुष्य को अपने क्रोध पर काबू करना चाहिए। "

क्रोध के कारण ही ज्यादातर परिवारों में कलह पैदा हो जाता है , जिससे उस परिवार में अशांति रहती है। और जब परिवार में अशांति पैदा हो गयी तो फिर कैसी खुशहाली। इसलिए क्रोध को त्याग कर एक खुशहाल जिंदगी happy life को जीना शुरू करे। 

3. संदेह और शक की आदत सबसे ज्यादा भयानक

महात्मा बुद्ध ने अपने उपदेश में कहा है कि "संदेह और शक की आदत सबसे ज्यादा खतरनाक एवं भयानक होती है, इससे बुरा कुछ और नहीं होता। क्योंकि अगर किसी के मन में शक पैदा हो जाए तो चाह कर भी इसे दूर नहीं किया जा सकता है और इसका सीधा असर रिश्तों पर पड़ता है। इसलिए मनुष्य को शक या संदेह नहीं करना चाहिए।"

जाहिर है कि शक और संदेह के चलते  जाने कितने परिवार के रिश्ते टूट जाते हैं और परिवार बिखर जाते हैं। जिससे उन लोगो की जिंदगी में सिर्फ और सिर्फ कलह , नफ़रत, क्लेश रह जाता है और जिंदगी नर्क जैसी हो जाती है। इसलिए शकी लोगों को महात्मा गौतम बुद्ध के इस उपदेश पर ज़रूर ध्यान देना चाहिए जिससे अपने परिवार के रिश्तों को मज़बूती देकर एक खुशहाल जिंदगी happy life गुज़ार सकते है। 

4. खुद पर जीत प्राप्त करना है जरूरी

महात्मा बुद्ध ने अपने इस उपदेश में बताया कि "मनुष्य चाहे हजारों लड़ाइयां ही क्यों लड़ लें लेकिन जब तक वह खुद पर जीत हासिल नहीं करता, तब तक उसकी सारी जीत बेकार हैं इसलिए खुद पर विजय प्राप्त करना ही मनुष्य की असली जीत है।"

जब तक हम अपने विचारों, क्रोध , आलस, नकारात्मक सोच, किसी के ऊपर शक करना इत्यादि को छोड़ कर उन पर विजय नहीं हासिल कर लेते तब तक हमारी कोई भी सफलता किस काम की है ।  इसलिए अपने आप पर सबसे पहले विजय प्राप्त कीजिए और एक खुशहाल जिंदगी happy life को जिए। 

5. सूर्य, चंद्र और सच कभी नहीं छिपते

गौतम बुद्ध ने आगे अपने उपदेश में कहा कि "जैसे सूर्य और चन्द्र को कभी छुपाया नहीं जा सकता है ठीक उसी प्रकार से हम सच को भी कभी नहीं छिपा सकते हैं इसलिए सदैव सच बोले और सुखी रहे।"

ब्रह्माण्ड में कुछ चीजे जिसे नाकारा नहीं जा सकता है , उन्हें झुठलाया नहीं जा सकता है ठीक उसी प्रकार हमारे जीवन में भी सत्यता को झुठलाया नहीं जा सकता है।  कुछ समय के लिए हो सकता है सत्य को छुपा लिया जाये परन्तु कुछ समय बाद झूठ पर विजय करके सच सामने आ ही जाता है।  झूठ के सहारे जीवन में कभी ख़ुशियाँ  लायी जा सकती है।  लेकिन सच बोल कर आप एक खुशहाल जीवन happy life को जी सकते है। 

6. लक्ष्य को पाने से अच्छा है, लक्ष्य यात्रा का अच्छा होना

गौतम बुद्ध ने कहा है कि "मनुष्य को अपने मंज़िल की प्राप्ति हो या हो, लेकिन मंज़िल के दौरान की जाने वाली यात्रा अच्छी होना चाहिए।"

सभी लक्ष्यों के लिए एक से अधिक रास्ते होते है। अब हमें चुनना है की कौन सा रास्ता चुने। अगर आपका लक्ष्य तक जाने का रास्ता अच्छा होगा तो आप बड़ी आसानी से अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते है, परन्तु यदि रास्ता  कठोर  या रास्ते  में परेशानिया होंगी तो लक्ष्य तक पहुंचने में दिक्कतों का  सामना करना पड़ सकता है।  


"खुशी के लिए काम करोगे तो खुशी नहीं मिलेगी, लेकिन खुश होकर काम करोगे,
तो खुशी और सफलता दोनों मिलेगी।"

हैप्पी लाइफ टिप्स। Happy Life Tips in Hindi

7. बुराई को सिर्फ प्रेम से ही जीता जा सकता है

गौतम बुद्ध ने कहा  है कि "बुराई को कभी बुराई से खत्म नहीं किया जा सकता है बल्कि इसे सिर्फ प्रेम से ही जीता जा सकता है।"

सदैव बुरे काम का बुरा नतीजा होता है। अगर आप किसी के साथ बुरा करेंगे तो आप अपने साथ कभी अच्छा होने की कैसे आशा रखते है। अगर कोई आपके साथ कोई बुरा करता है, तो भी आप उसके साथ अच्छाई का रास्ता ही अपनाये। ऐसा करने से अच्छाई एक दिन उस बुरे काम के ऊपर हावी हो जायेगा । बुराई को अंत में हार मानना ही पड़ेगा। इसलिए बुराई का रास्ता छोड़ के अच्छाई के रास्ते पर ही हमेशा चले 

8. खुशियां जितनी बांटोगे, उतनी ही बढे़ंगी

happy-life-tips in-hindi

बुद्ध के मुताबिक "जिस तरह एक जलता हुआ दीपक हजारों दीपक जलाकर प्रकाश फैला सकता है,और उसकी रोशनी कम नहीं होती, ठीक उसी तरह ख़ुशियाँ भी सबके साथ बांटने से बढ़ती हैं ,आपकी ख़ुशियाँ कभी काम नहीं होगी। "

जैसे विद्या बांटने से बढ़ती है ठीक उसी तरह से ख़ुशी दूसरों के साथ बांटने से आपकी ख़ुशियाँ कम नहीं होगी बल्कि आपके अंदर एक खुशी का अनुभव पैदा होगा और आपकी ख़ुशी बढ़ेगी ना की घटेगी। इसलिए जितना हो सके आप दूसरों को ख़ुशियाँ बांटे।



हैप्पी लाइफ टिप्स। Happy Life Tips in Hindi


दोस्तों अगर आप अपने जीवन में ये बुद्ध जी द्वारा बताये गए रास्ते को अपना ले तो आप खुशी पूर्वक अपनी जिंदगी का निर्वहन कर सकते हैं और अपनी जिंदगी में सफल भी हो सकते है अतः महात्मा बुद्ध जी के द्वारा जो मार्ग दिखाया गया है उसे अपनाकर आप अपने जीवन को एक नया आयाम दे सकते है। एक खुशहाल जिंदगी happy life को जी सकते है। 


Happy Life Tips in Hindi, khushhal jivan ke tips, How to live a happy life, Tips for happiness in daily life, Tips to be happy and stress free, How to live a simple life and be happy, How to be happy with your life




Post a Comment

1 Comments

Comment here.